लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा पुलिस को मिला तनाव प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच हार्टफुलनेस की पहल

खंडवा। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के मद्देनजर पुलिस विभाग द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मानसिक सेहत, एकाग्रता और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। हार्टफुलनेस संस्था के सहयोग से संचालित यह कार्यक्रम 1 जून 2026 से 26 दिसंबर 2026 तक निरंतर चलेगा।

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल को तनावमुक्त रखने के साथ उनकी आंतरिक ऊर्जा और कार्यक्षमता को बढ़ाना है। कार्यक्रम के तहत प्रत्येक सप्ताह जिले के लगभग 5 प्रतिशत पुलिस स्टाफ को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि पूरे पुलिस बल को इसका लाभ मिल सके।

ध्यान, रिलैक्सेशन और क्लीनिंग की तकनीकें

हार्टफुलनेस संस्था के खंडवा केंद्र के प्रशिक्षक जीतेन्द्र वर्मा (जितु), डॉ. अक्षत वर्मा, विवेक पाटीदार, श्रीमती स्मृति गौर और डॉ. भागवत लोखंडे पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न तकनीकों का अभ्यास करा रहे हैं।

प्रशिक्षण में ध्यान एवं रिलैक्सेशन, सकारात्मक ऊर्जा और आंतरिक स्थिरता के लिए प्रार्थना, तथा मानसिक तनाव और भारीपन से राहत के लिए आंतरिक सफाई (क्लीनिंग) जैसी विधियों का अभ्यास कराया जा रहा है।

प्रशिक्षकों द्वारा पुलिसकर्मियों को यह भी बताया जा रहा है कि इन सरल अभ्यासों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर वे मानसिक दबाव को कम करते हुए अधिक एकाग्रता, सकारात्मक सोच और दक्षता के साथ अपने चुनौतीपूर्ण कर्तव्यों का निर्वहन कर सकते हैं।

आमजन से भी जुड़ने की अपील

प्रशिक्षक टीम के जीतेन्द्र वर्मा, समाजसेवी नारायण बाहेती और सुनील जैन सहित हार्टफुलनेस संस्था के पदाधिकारियों ने खंडवा की आम जनता से भी तनावमुक्ति और मानसिक शांति के लिए हार्टफुलनेस ध्यान अपनाने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि यह ध्यान पद्धति निःशुल्क है और इच्छुक लोग इससे जुड़कर मानसिक शांति, सकारात्मकता और बेहतर संतुलन की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।

प्रशिक्षण में शामिल पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इसे उपयोगी और जीवनोपयोगी पहल बताया। आयोजकों का कहना है कि यह प्रयास पुलिस बल के मानसिक स्वास्थ्य, कार्यक्षमता और सेवा भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
नर्मदेश्वर महादेव से रामेश्वर कुंड तक निकली भव्य कावड़ यात्रा, विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे हुए शामिल
August 9, 2026
खंडवा
खंडवा: विधायक छाया मोरे के नेतृत्व में पंधाना में भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर
August 9, 2026
खंडवा
खंडवा: सिनेमा चौक स्थित पुरानी सब्जी मंडी में घायल मिला बुजुर्ग, डायल 112 ने समय पर पहुंचाकर अस्पताल में कराया भर्ती
August 9, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: 30 साल बाद मिला स्कूल का बिछड़ा याराना, देशभर से पहुंचे पूर्व विद्यार्थियों ने ताजा की पुरानी यादें
August 9, 2026
खंडवा
खंडवा : किन्नर के दो गुटों का विवाद पहुंचा कोतवाली
August 9, 2026
खंडवा
खंडवा: शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा, बोरगांव पुलिस ने 2 बाइक जब्त कर की कार्रवाई
August 9, 2026
खंडवा
पंधाना में गूंजा देशभक्ति का जोश, विधायक छाया मोरे के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा रैली
August 9, 2026
खंडवा
गोस्वामी तुलसीदास के पूजन के साथ 17 अगस्त शुरू होगा श्री तुलसी पुण्यतिथि उत्सव का आयोजन।
August 9, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस का “ऑपरेशन खोज” जारी, 3-3 हजार के इनामी 5 स्थाई वारंटी गिरफ्तार
August 9, 2026
खंडवा
खंडवा: कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, 450 जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
August 9, 2026