लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: खराब रोड बनाने वालों पर होगी सख्ती! आयुक्त भोंडवे बोले- लापरवाही मिली तो जेल भेज देंगे

खंडवा। प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे ने शनिवार को खंडवा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में उन्होंने बैंकर्स को निर्देश दिए कि नगरीय निकायों द्वारा विभागीय योजनाओं से संबंधित भेजे गए प्रकरणों का पात्रता के आधार पर परीक्षण कर हितग्राहियों को सहायता राशि स्वीकृत एवं वितरित की जाए।

बैठक में प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा, सहायक कलेक्टर सुश्री शिल्पा चौहान, नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत सहित जिले की सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी मौजूद रहे।

सिंहस्थ-2028 को लेकर ओंकारेश्वर में व्यवस्थाएं मजबूत करने के निर्देश

आयुक्त संकेत भोंडवे ने ओंकारेश्वर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आगामी सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए पर्याप्त संख्या में सार्वजनिक शौचालय और बेहतर पेयजल व्यवस्था उपलब्ध होनी चाहिए।

उन्होंने यह भी स्पष्ट निर्देश दिए कि गंदे नालों का पानी किसी भी स्थिति में नर्मदा नदी में नहीं जाना चाहिए।

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को स्वनिधि योजना से जोड़ने के निर्देश

आयुक्त ने बैंकर्स को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का भी लाभ दिलाया जाए, ताकि वे छोटे व्यवसाय शुरू कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं को ‘बैंक सखी’ के रूप में प्रशिक्षित किया जाए। इसके साथ ही सभी नगरीय निकायों में बैंकिंग करेस्पॉन्डेंट्स की नियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

लक्ष्य से अधिक आवेदन भेजने के निर्देश

आयुक्त भोंडवे ने कहा कि नगरीय निकायों द्वारा बैंकों को निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन भेजे जाएं, ताकि बैंकर्स पात्रता के आधार पर लक्ष्य के अनुरूप अधिक से अधिक प्रकरण स्वीकृत कर सहायता राशि वितरित कर सकें।

उन्होंने अपर कलेक्टर सृष्टि देशमुख गौड़ा को विकासखंड स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठकें नियमित रूप से आयोजित कराने के निर्देश दिए। इन बैठकों में विभिन्न योजनाओं के तहत बैंकों द्वारा स्वीकृत और वितरित प्रकरणों की समीक्षा करने को कहा गया।

चौराहों के विकास और सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी लें बैंकर्स

आयुक्त ने सभी बैंकर्स को अपने-अपने क्षेत्र में एक-एक चौराहे के विकास और सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चौराहों के विकास के साथ समय-समय पर उनके रखरखाव और मेंटेनेंस की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

स्टेडियम में पवेलियन और 16 दुकानों का निर्माण

बैठक में नगर निगम आयुक्त प्रियंका राजावत ने नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना के चतुर्थ चरण के अंतर्गत नवीन कार्यालय भवन का निर्माण पूरा हो चुका है।

इसके अलावा स्टेडियम में लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से पवेलियन का निर्माण कराया जा रहा है। स्टेडियम परिसर में 16 दुकानों का निर्माण भी किया जा रहा है।

नगर निगम क्षेत्र में कुल 8 सार्वजनिक शौचालय स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 6 सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि शेष 2 का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: सेगवाल का पुल 75% क्षतिग्रस्त! कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, पंचायत से ग्रामीणों की गुहार
August 9, 2026
खंडवा
खंडवा के गणेश तलई में यूपी निवासी व्यक्ति की अचानक मौत, वाइन शॉप के पास मिला शव
August 9, 2026
खंडवा
खंडवा: ममलेश्वर मंदिर का Viral Video: ब्राह्मणों के प्रवेश पर कथित रोक? उठे बड़े सवाल!
August 9, 2026
खंडवा
रोटरी क्लब के रक्तदान शिविर में 20 यूनिट रक्तदान हुआ
August 9, 2026
खंडवा
काकोड़ा में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस का साप्ताहिक कार्यक्रम, निकली भव्य रैली
August 8, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में बड़ा हादसा टला! गहरे पानी में डूब रहे श्रद्धालु को SDERF जवान ने बचाया
August 8, 2026
खंडवा
संस्थापक स्व. पूनमचंद गुप्ता की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को किया याद
August 8, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस को मिला तनाव प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच हार्टफुलनेस की पहल
August 8, 2026
खंडवा
खंडवा में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 153 लीटर ब्रजवासी घी जब्त, होटल से मटन-चिकन के सैंपल लिए
August 8, 2026
खंडवा
खंडवा में SDRF की बड़ी मॉक एक्सरसाइज: EOC से घटनास्थल तक परखी गई पूरी Response Chain की तैयारी
August 8, 2026