खंडवा: खारकला में दिखी सनातन संस्कृति की भव्य झलक, कांवड़ यात्रा में उमड़ा शिव भक्तों का सैलाब
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में खारकला से शिव सनातन संस्कृति समिति के तत्वावधान में भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई।
भगवान भोलेनाथ की भक्ति और आस्था से ओतप्रोत इस कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में शिव भक्त शामिल हुए। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा।
यात्रा में शामिल युवाओं का उत्साह बढ़ाने और उनका मार्गदर्शन करने के लिए काली घोड़ी के महंत मुनि श्री पंकज जी हिन्दुस्तानी फक्कड़ महाराज भी पहुंचे। उन्होंने कांवड़ियों और युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया।
कांवड़ यात्रा के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों का पुष्पवर्षा और स्वागत कर अभिनंदन किया। सैकड़ों की संख्या में शिव भक्तों ने यात्रा में शामिल होकर धर्म और आस्था के इस आयोजन को भव्यता प्रदान की।
शिव सनातन संस्कृति समिति की इस कांवड़ यात्रा में युवाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। भक्ति, उत्साह और श्रद्धा के साथ निकली यह यात्रा क्षेत्र में धार्मिक एकता और सनातन संस्कृति के प्रति आस्था का संदेश देती नजर आई।
Read Next



खंडवा
खंडवा 
खंडवा
खंडवा 
