लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा के थाना पिपलोद क्षेत्र में परिजन की डांट से नाराज 13 वर्षीय बालक घर से निकला, डायल-112 जवानों ने परिजन से मिलाया

खंडवा। खंडवा जिले के थाना पिपलोद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोंडवाड़ी में परिजन की डांट से नाराज होकर घर से निकले 13 वर्षीय बालक को डायल-112 पुलिस जवानों ने सुरक्षित तलाश कर उसके परिजनों से मिला दिया।

जानकारी के अनुसार, 06 अगस्त 2026 को सुबह 09:35 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना पिपलोद क्षेत्र के गोंडवाड़ी गांव का एक 13 वर्षीय बालक घर से निकल गया है और काफी तलाश के बाद भी नहीं मिल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस सहायता के लिए डायल-112 टीम मौके पर रवाना हुई।

मौके पर पहुंचे डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक बलदार परते एवं पायलट सरफराज खान ने परिजनों से जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि बालक उनकी डांट से नाराज होकर घर से कहीं चला गया था।

इसके बाद डायल-112 जवानों ने परिजनों के साथ आसपास के क्षेत्र में पूछताछ और तलाश शुरू की। तलाश के दौरान गांव से कुछ दूरी पर बालक घूमता हुआ मिल गया। पहचान और सत्यापन के बाद उसे सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और डायल-112 सेवा की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: दीपावली से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, मुंदी-पुनासा में मिठाई, मावा और पनीर के सैंपल लिए..
October 28, 2026
खंडवा
खंडवा : पुनासा पुलिस ने नकबजनी के आरोपी देवेंद्र मोरे को किया गिरफ्तार, बाइक और नकदी जब्त…
October 28, 2026
खंडवा
खंडवा कांग्रेस से निष्कासन के बाद लव जोशी का पहला बयान आया सामने…
October 28, 2026
खंडवा
खंडवा : साथ जाने से इनकार पर महिला पर चाकू से हमला, दोनों आरोपी गिरफ्तार…
October 28, 2026
खंडवा
खंडवा : मांधाता पहुंचे कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना, विधायक नारायण पटेल ने किया स्वागत…
October 28, 2026
खंडवा
खंडवा : सराफा बाजार की दुकान में चोरी, 3 हजार नकदी और सामान ले गया चोर..
October 28, 2026
खंडवा
खंडवा : अटूट खास में भीड़ के बीच ट्रैक्टर से स्टंट, हादसे का खतरा..
October 28, 2026
खंडवा
खंडवा: सभी ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए दौड़ रहे बिहार के मोनू का देशगांव में भव्य स्वागत..
October 28, 2026
खंडवा
खंडवा में 31 अक्टूबर को होगी 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता…
October 28, 2026
खंडवा
खंडवा:मध्य प्रदेश के 38हजार कोटवार 31 अक्टूबर को भोपाल में करेंगे प्रदर्शन CM से मिलकर रखेंगे मांगें
October 28, 2026