लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: स्कूल ऑटो पेड़ से टकराया, 2 छात्र गंभीर घायल; खंडवा जिला अस्पताल में भर्ती

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के जावर थाना क्षेत्र में अमलपुरा के पास विद्यार्थियों को लेकर जा रहा स्कूल वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसे के समय वाहन में कई छात्र-छात्राएं सवार बताए जा रहे हैं। दुर्घटना में अधिकांश बच्चों को मामूली खरोंचें आईं, जबकि दो छात्रों को गंभीर चोटें आने पर खंडवा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों की पहचान धामगढ़ निवासी सुफियान पिता सलीम मंसूरी, कक्षा 12वीं और सराय निवासी दीपक पटेल पिता सतीश पटेल, कक्षा 11वीं के रूप में हुई है। दोनों छात्र अमलपुरा स्थित संत लक्ष्मण स्कूल में पढ़ते हैं। बताया गया कि स्कूल की छुट्टी के बाद वे अपने घर लौट रहे थे, तभी अमलपुरा के पास वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया।

सुबह भी टायर फटने की बात सामने आई

बच्चों के अनुसार, सुबह स्कूल जाते समय भी वाहन का टायर फट गया था, जिसके कारण स्कूल पहुंचने में देरी हुई थी। इसके बावजूद उसी वाहन को दोबारा विद्यार्थियों को लाने-ले जाने के लिए चलाया गया। छुट्टी के बाद लौटते समय वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

अभिभावकों ने उठाए स्कूल वाहनों की फिटनेस पर सवाल

हादसे के बाद अभिभावकों में नाराजगी देखने को मिली। उन्होंने पुलिस और यातायात विभाग से स्कूल वाहनों की नियमित और विशेष जांच कराने की मांग की है। अभिभावकों का कहना है कि बिना फिटनेस या लापरवाही से संचालित होने वाले वाहनों पर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

फिलहाल घायल दोनों छात्रों को खंडवा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के कारणों और वाहन की फिटनेस को लेकर संबंधित विभाग द्वारा जांच किए जाने की बात सामने आई है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा के महादेवगढ़ मंदिर पहुंचे मथुरा-वृंदावन के संत बालक स्वामी जी, हुआ भव्य हनुमान चालीसा पाठ
August 5, 2026
खंडवा
खंडवा : शिवाजी महाराज प्रतिमा अनावरण में आएंगी साध्वी ऋतंभरा, विधायक कंचन तनवे ने दिया निमंत्रण
August 5, 2026
खंडवा
रुस्तमपुर के पास बुलेट सवार युवक हादसे में घायल, डायल 112 और राहगीरो की मदद से अस्पताल पहुंचाया
August 5, 2026
खंडवा
खंडवा: हाईकोर्ट के आदेश के बाद छात्र नेताओं ने सरकार से की चुनाव कराने की मांग
August 5, 2026
खंडवा
कल खंडवा में 4 घंटे बिजली बंद! इन इलाकों में रहेगी विद्युत सप्लाई प्रभावित
August 5, 2026
खंडवा
खंडवा: टाटा मैजिक चोरी का खुलासा, महाराष्ट्र में आरोपी गिरफ्तार, वाहन जब्त
August 5, 2026
खंडवा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जनोन्मुखी पहल है “जन-विश्वास अभियान”*
August 5, 2026
खंडवा
जिला जेल के स्वास्थ्य शिविर में 269 बंदियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण*
August 5, 2026
खंडवा
किसानों के हित में दो बड़े निर्णय*
August 5, 2026
खंडवा
एस एन कॉलेज में आई सी आई सी आई बैंक की प्लेसमेंट ड्राइव सम्पन्न*
August 5, 2026