लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा ने फिर बढ़ाया प्रदेश का मान, स्टेट कराटे चैंपियनशिप में 8 पदकों की शानदार जीत

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के खिलाड़ियों ने एक बार फिर खेल जगत में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है।

सीहोर के पी.जी. कॉलेज इंडोर स्टेडियम में आयोजित शौर्य प्रीमियर ओपन स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2026 में कॉमरेड सेल्फ डिफेंस मार्शल आर्ट अकादमी, खंडवा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक अपने नाम किए।

स्वर्ण पदक जीतने वालों में आर्यन राड़ ने कुमिते स्पर्धा, तुषार पटेल ने कुमिते, हर्ष मालवीय ने काता, प्रणव तमखाने ने काता और नैवेध्या पाल ने कुमिते स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया।

वहीं, हर्ष मालवीय और प्रणव तमखाने ने कुमिते स्पर्धा में कांस्य पदक भी जीते, जबकि नैवेध्या पाल ने काता स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया।

यह शानदार सफलता खिलाड़ियों ने द्रोण रत्न पुरस्कार से सम्मानित कोच शिहान मनीष भैसारे के कुशल मार्गदर्शन में हासिल की। उनके खेल और मार्शल आर्ट के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें भी ऑफिशियल ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

इस उपलब्धि पर अकादमी परिवार, अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अकादमी ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में उसके खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खंडवा और मध्यप्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: जयस और गोंड महासभा ने विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…..
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा: खेत में पानी देने निकले 15 वर्षीय किशोर की दो दिन बाद पेड़ पर लटकी मिली लाश..।
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा में कलेक्टर से मजदूर की गुहार—“साहब, जितना काम किया, उतना पैसा तो दिलवा दो!
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा जनसुनवाई में महिला की गुहार, मुख्यमंत्री से बोलीं—“साहब, हमारी समस्या का समाधान करो!
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा में पीड़ितों की कलेक्टर से गुहार – “साहब, हमारे मकान की समस्या सुलझाओ, हम जाएं तो जाएं कहां?
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा: पुनासा बस स्टैंड पर बस ड्राइवर से मारपीट,लाड समाज ने SP को सौंपा ज्ञापन;कड़ी कार्रवाई की मांग
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा: इमलीपुरा में इमामबाड़े की जमीन के बाहर पार्षद व सिटी मजिस्ट्रेट के बीच क्या हुई बातचीत? देखें
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा तीन पुलिया निर्माण को लेकर कलेक्टर एसपी ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण ..
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा के प्रशासन की तीन पुलिया से लेकर शिवाजी चौक इमलीपुरा तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी..
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा के वकीलों ने खोला मोर्चा.. देख क्या है पूरी कहानी…
October 13, 2026