लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

कांवड़ यात्रा के दौरान रात्रिकालीन मालवाहक वाहनों को अनुमति देने की मांग, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

खंडवा। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दौरान इंदौर-खंडवा मार्ग पर भारी एवं मालवाहक वाहनों के आवागमन को लेकर खंडवा गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। एसोसिएशन ने मांग की है कि रात्रि 9 बजे से सुबह 5 बजे तक नियंत्रित व्यवस्था के साथ मालवाहक वाहनों के आवागमन की अनुमति दी जाए।

ज्ञापन में कहा गया है कि कांवड़ यात्रा की धार्मिक आस्था का संगठन पूरा सम्मान करता है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। हालांकि, लंबे वैकल्पिक मार्ग से वाहनों के संचालन के कारण करीब 150 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे डीजल की अनावश्यक खपत, परिवहन लागत में वृद्धि और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है।

एसोसिएशन का कहना है कि अतिरिक्त दूरी से ट्रांसपोर्टरों और वाहन मालिकों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा, जिसका असर अंततः आम उपभोक्ताओं पर भी पड़ेगा।

संगठन ने प्रशासन से आग्रह किया है कि धार्मिक आस्था और व्यापारिक गतिविधियों के बीच संतुलन बनाते हुए रात्रिकालीन समय में नियंत्रित रूप से मालवाहक वाहनों के संचालन की अनुमति प्रदान की जाए।

ज्ञापन की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक, खंडवा एवं चैंबर ऑफ कॉमर्स, खंडवा को भी भेजी गई है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेता विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित।
August 4, 2026
खंडवा
अगस्त और सितम्बर की राशन सामग्री का एकमुश्त वितरण 31 अगस्त तक होगा*
August 4, 2026
खंडवा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पार्श्व गायक किशोर कुमार जी की जयंती पर किया नमन*
August 4, 2026
खंडवा
*महर्षि विद्या मंदिर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर संपन्न
August 4, 2026
खंडवा
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” 14 अगस्त को मनाया जाएगा*
August 4, 2026
खंडवा
हर घर तिरंगा अभियान 9 से 17 अगस्त तक, वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर होंगे विशेष आयोजन
August 4, 2026
खंडवा
खंडवा: किशोर दा की नगरी में सजी सुरों की महफिल, जन्मोत्सव पर शानदार संगीतमय कार्यक्रम
August 4, 2026
खंडवा
खंडवा: कांग्रेस ने मंडी शुल्क 1% से 1.5% बढ़ाने का किया विरोध, बढ़ी दर वापस लेने की मांग, सौंपा ज्ञापन
August 4, 2026
खंडवा
हर्षोल्लास एवं समारोह पूर्वक मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस*
August 4, 2026
खंडवा
*राष्ट्रीय शिक्षा नीति अहम, सीएम डॉ. मोहन बोले- इसके जरिये नैतिक मूल्यों से जुड़ रहे युवा*
August 4, 2026