लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: बेटी के अपहरण के बाद परिवार को मिल रहीं धमकियां, SP से लगाई न्याय की गुहार

खंडवा। जिले के खालवा क्षेत्र से एक बच्ची के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर बच्ची को जल्द से जल्द सकुशल तलाशने की मांग की है।

परिजनों का आरोप है कि उनकी बच्ची का अपहरण कर लिया गया है, लेकिन अब उन्हें ही मामले में समझौता करने और रिपोर्ट वापस लेने के लिए धमकियां दी जा रही हैं। परिवार का कहना है कि आरोपियों की ओर से कहा जा रहा है कि यदि रिपोर्ट वापस नहीं ली गई तो उन्हें गांव में नहीं रहने दिया जाएगा।

पीड़ित परिवार ने एसपी से सुरक्षा प्रदान करने, बच्ची की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित करने और धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और तथ्य सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेता विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित।
August 4, 2026
खंडवा
अगस्त और सितम्बर की राशन सामग्री का एकमुश्त वितरण 31 अगस्त तक होगा*
August 4, 2026
खंडवा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पार्श्व गायक किशोर कुमार जी की जयंती पर किया नमन*
August 4, 2026
खंडवा
*महर्षि विद्या मंदिर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर संपन्न
August 4, 2026
खंडवा
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” 14 अगस्त को मनाया जाएगा*
August 4, 2026
खंडवा
हर घर तिरंगा अभियान 9 से 17 अगस्त तक, वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर होंगे विशेष आयोजन
August 4, 2026
खंडवा
खंडवा: किशोर दा की नगरी में सजी सुरों की महफिल, जन्मोत्सव पर शानदार संगीतमय कार्यक्रम
August 4, 2026
खंडवा
खंडवा: कांग्रेस ने मंडी शुल्क 1% से 1.5% बढ़ाने का किया विरोध, बढ़ी दर वापस लेने की मांग, सौंपा ज्ञापन
August 4, 2026
खंडवा
हर्षोल्लास एवं समारोह पूर्वक मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस*
August 4, 2026
खंडवा
*राष्ट्रीय शिक्षा नीति अहम, सीएम डॉ. मोहन बोले- इसके जरिये नैतिक मूल्यों से जुड़ रहे युवा*
August 4, 2026