लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा गौरव दिवस: स्कूली विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन, महापौर ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में महान पार्श्व गायक किशोर कुमार के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय “खंडवा गौरव दिवस” के दूसरे दिन सोमवार को नगर निगम कार्यालय के सामने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने आकर्षक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान महापौर अमृता अमर यादव ने उपस्थित विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी बलवंत पटेल, जिला परियोजना समन्वयक पी.एस. सोलंकी, पार्षदगण एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में शासकीय उर्दू स्कूल परदेशीपुरा, सेंट जॉन्स कॉन्वेंट स्कूल, एम.एल.बी. कन्या स्कूल और संत पायस स्कूल के विद्यार्थियों ने किशोर कुमार की पैरोडी पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। आनंदम् विद्या निकेतन के विद्यार्थियों ने कालबेलिया नृत्य, संत जोसफ कॉन्वेंट स्कूल ने शास्त्रीय धुन, एमजीएम स्कूल और सांदीपनि विद्यालय आनंद नगर ने राजस्थानी गीतों पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं, सोफिया कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने पारंपरिक गणगौर नृत्य से कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग बिखेर दिए।

खंडवा गौरव दिवस के तहत 2 से 4 अगस्त तक विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में नागरिक भाग ले रहे हैं।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : पुनासा में बस ड्राइवर के साथ मारपीट की घटना को लेकर समाज में नाराजगी…
October 11, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर : गोमुख घाट पर नर्मदा में डूबने से गाजियाबाद के दो युवकों की मौत..
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा के सिंगोट में बिजली कटौती से कांग्रेस नाराज, आंदोलन और चक्काजाम की चेतावनी..
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा में धूमधाम से विराजित हुईं मां दुर्गा की प्रतिमाएं प्राचीन शीतला माता मंदिर में भी हुई स्थापना
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लगाई सिर्फ योजनाओं का बखान करती एक LED…
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा में अग्रसेन जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत..
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा के यूनियन बैंक को मिला अगले ही दिन स्टे! देखें इस मामले को लेकर क्या बोले जानकर वकील.!
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा की 20 से 25 हजार जनता को मिलने वाली है बड़ी राहत! आखिर क्या है ये राहत? जानिए पूरी खबर…
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा में किशोर प्रेरणा मंच के 20 साल का संघर्ष शून्य से शुरुआत, सफलता तक की कहानी..
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा के जावर में शराबबंदी की मांग, महिलाओं ने थाने से वाइन शॉप तक निकाली रैली..
October 11, 2026