35 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, मोघट रोड पुलिस की बड़ी कार्रवाई

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन खोज” अभियान के तहत मोघट रोड थाना पुलिस ने 35 साल पुराने मामले में फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस के अनुसार, वर्ष 1991 में दर्ज अपराध क्रमांक 623/1991 में आरोपी शेख अनवर पिता शेख हुसैन, निवासी कसाईपुरा, खंडवा के खिलाफ अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज किया गया था। कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी लंबे समय से अपना नाम बदलकर छिपकर रह रहा था।
पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए उस पर 3,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। लगातार सूचना तंत्र और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर मोघट रोड थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश कर दिया।
यह कार्रवाई नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे के निर्देशन में गठित टीम ने की। अभियान में थाना प्रभारी प्रवीण आर्य, प्रधान आरक्षक रफीक खान तथा आरक्षक संजय की सराहनीय भूमिका रही।
खंडवा पुलिस ने बताया कि “ऑपरेशन खोज” के तहत पुराने मामलों में फरार अपराधियों और स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी का अभियान लगातार जारी रहेगा।
Read Next
खंडवा 




खंडवा 
खंडवा
खंडवा