लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

धनगांव में बारिश के बीच पुलिस ने की मानवता की मिसाल, कीचड़ से निकाला लोडिंग वाहन

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच जहां कई जगहों पर सड़कें कीचड़ से भर गई हैं, वहीं ऐसे समय में पुलिस का मानवीय चेहरा भी सामने आया है।

खंडवा जिले के धनगांव क्षेत्र में किराना सामान से भरा एक छोटा हाथी लोडिंग वाहन कीचड़ में बुरी तरह फंस गया। काफी प्रयासों के बाद भी चालक वाहन को बाहर नहीं निकाल सका और परेशानी में खड़ा रहा।

इसी दौरान थाना धनगांव की डायल-112 टीम नियमित पेट्रोलिंग करते हुए वहां से गुजरी। चालक की परेशानी देखकर डायल-112 में तैनात आरक्षक नारायण कोचले, पायलट भारत सिंह और लोकेंद्र तुरंत मदद के लिए आगे आए।

पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए कीचड़ में फंसे वाहन को धक्का लगाया और काफी मशक्कत के बाद लोडिंग वाहन को सुरक्षित बाहर निकाल दिया। पुलिस की इस त्वरित मदद से चालक ने राहत की सांस ली।

वाहन चालक ने डायल-112 टीम का धन्यवाद करते हुए पुलिस के इस सहयोग और संवेदनशील व्यवहार की सराहना की। बारिश के इस मुश्किल दौर में धनगांव पुलिस की यह पहल लोगों के लिए राहत और भरोसे का संदेश बनकर सामने आई।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का आत्मीय स्वागत,मां दुर्गा के समक्ष किया दीप प्रज्वलन..
October 12, 2026
खंडवा
खंडवा: मल्हारगढ़ फार्म हाउस की बिजली लाइन बदलने के लिए आवेदन, खालवा से जोड़ने की मांग..
October 12, 2026
खंडवा
खंडवा के बजरंग बहादुर में हटाया जिला अस्पताल के पास अतिक्रमण ठेले सहित दो टंकी भी की जप्त,
October 12, 2026
खंडवा
खंडवा: बिजली कटौती पर पंधाना कांग्रेस सख्त, नियमित बिजली आपूर्ति के लिए सौंपा ज्ञापन..
October 12, 2026
खंडवा
खंडवा में शिवाजी चौक से इमली पुरा तीन पुलिया तक अतिक्रमण हटाने से पहले प्रशासन ने ली बैठक…
October 12, 2026
खंडवा
दीदी बोली मैं तो पूरे 9 दिन गरबा देखूंगी..! खंडवा में नवरात्रि के अवसर पर जमकर.!
October 12, 2026
खंडवा
खंडवा : सास और बहू ने एक दूसरे को गिफ्ट की लग्जरी कार.! प्यार इतना कि देख,आपकी आत्मा हो जाएगी खुश.!
October 12, 2026
खंडवा
खंडवा में सुबह-सुबह एक ओर हादसा.. माता रानी के पंडाल को ट्रक ने मारी टक्कर.. पुलिस की टीम मौके पर..
October 12, 2026
खंडवा
खंडवा : पुनासा में बस ड्राइवर के साथ मारपीट की घटना को लेकर समाज में नाराजगी…
October 11, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर : गोमुख घाट पर नर्मदा में डूबने से गाजियाबाद के दो युवकों की मौत..
October 11, 2026