लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा में किशोर गौरव दिवस की शानदार शुरुआत, सद्भावना मंच ने दी सुरों भरी गीतांजलि

खंडवा।किशोर गौरव दिवस का आज रविवार से शुभारंभ हुआ।प्रतिवर्ष 2 से 4 अगस्त तक आयोजित होने वाले किशोर गौरव दिवस के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक और गीत संगीत के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

इसी क्रम में प्रथम कार्यक्रम के रूप में सद्भावना मंच द्वारा किशोर समाधि के सामने पेट्रोल पंप के सद्भावना हाल में कराओके पर गीत-संगीत का आयोजन किया गया।सद्भावना मंच के सदस्य कमल नागपाल ने बताया कि कार्यक्रम शाम 4 बजे से प्रारंभ हुआ,जो देर शाम तक चलता रहा मंच के संस्थापक प्रमोद जैन ने इस अवसर पर कहा कि स्वर सम्राट किशोर कुमार ने खंडवा का नाम देश -विदेश में गौरवान्वित किया है।आज भी दुनिया भर के लोग खंडवा को किशोर कुमार की नगरी के रूप में पहचानते हैं।उन्होंने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि हम उस महान कलाकार की जन्मभूमि में निवास करते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित कलाकारों एवं संगीत प्रेमियों ने किशोर कुमार के सदाबहार लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर उन्हें भावभीनी गीतांजलि अर्पित की।गायको ने किशोर के गाने गाकर शमा बांध दिया।

इस अवसर पर संस्थापक प्रमोद जैन,पी सी इंग्ले,ओम पिल्ले,के बी मनसारे,सुनील सोमानी,पंडित गोपाल भारद्वाज,अजय मंडलोई,डॉ जगदीश चंद्र चौरे,अनूप शर्मा,अजीज शेख,महेंद्र कोरसिया,दिलीप गंगराड़े,योगेश गदले,विजया द्विवेदी,कैलाश शर्मा,गणेश भावसार,देवेंद्र जैन,योगेश गुजराती,कमल नागपाल,महेश मुलचंदानी,अशोक जैन,अशोक पारवानी,राजेश पोरपंथ,रजत सोहनी,प्रदीप पास्कल,पंडित के के व्यास,संदीप कुमार अंकिल,संतोष कुमार सोनी,सीमा जोशी,सुभाष मीणा,कैलाश पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।संचालन विजया द्विवेदी ने किया और आभार प्रमोद जैन ने माना।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: उफनते नाले में बहे व्यक्ति का शव बरामद, 2 दिन चला रेस्क्यू ऑपरेशन
August 2, 2026
खंडवा
*”खण्डवा गौरव दिवस” कार्यक्रम में आज चित्रकला प्रतियोगिता और फूड फेस्टिवल आयोजित होंगे*
August 2, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: हरियाली महोत्सव पर भाजपा किसान मोर्चा ने रामेश्वर कुंड परिसर में किया बेलपत्र का पौधारोपण
August 2, 2026
खंडवा
खंडवा से 35 ज़ायरीन उमराह के लिए रवाना, रेलवे स्टेशन पर दुआओं के साथ दी गई रुख़्सती
August 2, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: 3 अगस्त को पुलिस लाइन 11 केवी फीडर पर मेंटेनेंस, सुबह 9 से 10 बजे तक कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी बंद
August 2, 2026
खंडवा
खंडवा में रोजगार मेले की बड़ी सफलता, 330 में से 125 युवाओं का हुआ चयन
August 2, 2026
खंडवा
प्रधानमंत्री श्री मोदी के वर्चुअल संबोधन के साथ “नशा मुक्त भारत अभियान” का हुआ शुभारंभ*
August 2, 2026
खंडवा
खंडवा: बैटरी में स्पार्किंग से लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू
August 2, 2026
खंडवा
खंडवा में कांग्रेस का प्रदर्शन, एसपी अगम जैन के नाम टीआई प्रवीण आर्य को सौंपा ज्ञापन
August 2, 2026
खंडवा
खंडवा: जय हिन्दू राष्ट्र कावड़ यात्रा को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस, आयोजकों ने बताई पूरी तैयारी
August 2, 2026