लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 31 को झाबुआ प्रवास पर, बांटेंगे 300 करोड़ रुपये के ऋण*

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 31 जुलाई को झाबुआ जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे जिले के थांदला स्थित शासकीय महाविद्यालय ग्राउंड में आयोजित “स्व-सहायता समूहों का क्षमतावर्धन एवं ऋण वितरण” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के स्व-सहायता समूहों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करेंगे। वे समूहों को 300 करोड़ रुपये के ऋण का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्राकृतिक खेती करने वाले उन्नत किसानों के साथ संवाद भी करेंगे। साथ ही 174.64 करोड़ रुपये के 29 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और 109.17 करोड़ रुपये के 28 विकास एवं आधारभूत संरचना कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव विभिन्न विभागों की योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण करेंगे और मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता, ग्रामीण आजीविका संवर्धन तथा स्व-रोजगार को नई गति प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती करने वाले उन्नत कृषकों से संवाद के दौरान उनके अनुभव जानेंगे तथा प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं प्रयासों पर चर्चा भी करेंगे। साथ ही जिले के राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के 215 स्व-सहायता समूहों को 10.8 करोड़ का ऋण वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव “आजीविका मेला” प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

मध्य प्रदेश
सीएम डॉ. मोहन का एक और मास्टरस्ट्रोक, अब ग्वालियर में बनेंगे संचार से जुड़े सारे उपकरण, जानें क्या-क्या होगा तैयार*
July 31, 2026
मध्य प्रदेश
*किसान कल्याण के लिए संकल्पित सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेती से केवल घर नहीं चलता, बल्कि रोजगार भी मिलता है*
July 30, 2026
मध्य प्रदेश
MP में निवेश की बड़ी उड़ान! ग्वालियर को बड़ी सौगात, ₹11,500 करोड़ की डिफेंस इंडस्ट्री से हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार
July 30, 2026
मध्य प्रदेश
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! मूंग खरीदी 25% से बढ़कर 60%, ई-टोकन व्यवस्था स्थगित
July 30, 2026
मध्य प्रदेश
एमपी सरकार का बड़ा निर्णय, 25 की जगह 60% किया जाएगा मूंग का उपार्जन, स्लॉट बुकिंग अब 10 अगस्त तक*
July 30, 2026
मध्य प्रदेश
सीएम डॉ. मोहन ने उज्जैन को दी 587.23 करोड़ की सौगात, कहा- आज से प्रदेश में शिक्षा के नए युग का प्रारंभ*
July 30, 2026
मध्य प्रदेश
*सर्वांगीण विकास और बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए 2 हजार 480 करोड़ रूपये की स्वीकृति, जाने डॉ. मोहन कैबिनेट के अहम फैंसले*
July 28, 2026
मध्य प्रदेश
जनविश्वास अभियान: हर शुक्रवार जनता के द्वार पहुंचेगी डॉ. मोहन सरकार*
July 28, 2026
मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश में शुरू हुआ ‘जनविश्वास अभियान’, हर शुक्रवार होगी योजनाओं की जमीनी समीक्षा
July 28, 2026
मध्य प्रदेश
*मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण*
July 26, 2026