किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! मूंग खरीदी 25% से बढ़कर 60%, ई-टोकन व्यवस्था स्थगित
मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। प्रदेश में अब किसानों से मूंग उपज का उपार्जन 25% के स्थान पर 60% तक किया जाएगा। किसानों की सुविधा के लिए स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 तथा मूंग उपार्जन की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी गई है।
ई-टोकन के माध्यम से खाद वितरण व्यवस्था में आ रही व्यावहारिक समस्याओं को देखते हुए, आवश्यक सुधार होने तक इसे तत्काल प्रभाव से स्थगित किया गया है। साथ ही, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के निर्देश पर उच्चस्तरीय समिति गठित की गई है, जो ई-टोकन व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक सुधारों के संबंध में अपनी अनुशंसाएं प्रस्तुत करेगी।
किसान संगठनों के साथ मंत्री समूह की बैठक में लिए गए इन महत्वपूर्ण निर्णयों का उद्देश्य किसानों को अधिकतम लाभ सुनिश्चित करना है। मध्यप्रदेश सरकार किसानों के कल्याण और उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
– *ऐदल सिंह कंषाना, कृषि मंत्री*
Read Next
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश