लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

ACACU खंडवा: रामेश्वर चौकी क्षेत्र में 40 वर्षीय युवक ने उठाया गलत कदम, सिहाड़ा-खंडवा के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला शव

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा के रामेश्वर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एक 40 वर्षीय युवक द्वारा गलत कदम उठाए जाने का मामला सामने आया है। युवक का शव सिहाड़ा और खंडवा के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान दुर्गादास पिता तेजसिंह तंवर, उम्र 40 वर्ष, निवासी आदर्श नगर लाल चौकी, खंडवा के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि दुर्गादास शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे अपने घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। करीब 10 बजे पुलिस को सिहाड़ा-खंडवा के बीच रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना मिली।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मृतक अविवाहित था और अक्सर अकेला तथा गुमसुम रहता था। हालांकि घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या रहे, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर आवश्यक कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
पटाजन के हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य श्री यादव निलंबित*
July 24, 2026
खंडवा
बरुड़-भोजाखेड़ी मार्ग की बदहाल सड़क पर ग्रामीण का फूटा गुस्सा, डामरीकरण की मांग
July 24, 2026
खंडवा
खंडवा: जसवाड़ी गांव में गंदे पानी से मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई साफ पेयजल की गुहार
July 24, 2026
खंडवा
सद्भावना मंच ने शहीद चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य तिलक की जयंती मनाई*
July 24, 2026
खंडवा
नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह कैंडल मार्च आज, छात्रों के समर्थन में गांधी प्रतिमा तक निकलेगा मार्च
July 24, 2026
खंडवा
गुरु पूर्णिमा से पूर्व कांग्रेस परिवार करेगा दादाजी धूनीवाले सरकार को निशान भेंट, 26 जुलाई को निकलेगी श्रद्धा यात्रा
July 24, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रयासों से काचीगुड़ा-श्रीगंगानगर ट्रेन का खंडवा में स्टॉपेज मंजूर, जयपुर-रींगस-सीकर-बीकानेर के लिए मिलेगी सीधी रेल सुविधा
July 24, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस का ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान, जिलेभर में जागरूकता की नई पहल
July 24, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: 25 जुलाई को इन इलाकों में 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 11 केवी टीबी हॉस्पिटल फीडर पर होगा मेंटेनेंस
July 24, 2026
खंडवा
हम फाउंडेशन की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न, चारों शाखाओं ने प्रस्तुत की आगामी कार्ययोजना।
July 24, 2026