लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह कैंडल मार्च आज, छात्रों के समर्थन में गांधी प्रतिमा तक निकलेगा मार्च

खंडवा।
देशभर में सामने आए नीट पेपर लीक मामले के विरोध तथा छात्रों के समर्थन में कांग्रेस परिवार खंडवा (शहर) द्वारा शनिवार, 25 जुलाई को सत्याग्रह कैंडल मार्च का आयोजन किया जा रहा है। इस शांतिपूर्ण मार्च के माध्यम से छात्रों के अधिकारों की रक्षा, निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली तथा पारदर्शी शिक्षा व्यवस्था की मांग को बुलंद किया जाएगा।
               जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि कांग्रेस परिवार द्वारा कैंडल मार्च आज दिनांक 25 जुलाई शनिवार शाम 6:30 बजे गांधी भवन से प्रारंभ होकर ,नगर निगम चौराहा स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा तक पहुंचेगा। इस दौरान छात्र-युवा, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आम नागरिक हाथों में मोमबत्तियां लेकर शांतिपूर्ण सत्याग्रह करेंगे और शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाएंगे।
           जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर)प्रतिभा रघिवंशी ने समस्त कांग्रेस परिवार, सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं, छात्र-युवा साथियों तथा जागरूक नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।
               कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश के युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह कैंडल मार्च छात्रों के न्याय, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और उनके सुरक्षित भविष्य की मांग को लेकर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सभी आम नागरिकों से भी छात्रों के संघर्ष में सहभागी बनकर उनके भविष्य की रक्षा के लिए एकजुट होने की अपील की है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
पटाजन के हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य श्री यादव निलंबित*
July 24, 2026
खंडवा
बरुड़-भोजाखेड़ी मार्ग की बदहाल सड़क पर ग्रामीण का फूटा गुस्सा, डामरीकरण की मांग
July 24, 2026
खंडवा
खंडवा: जसवाड़ी गांव में गंदे पानी से मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई साफ पेयजल की गुहार
July 24, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: रामेश्वर चौकी क्षेत्र में 40 वर्षीय युवक ने उठाया गलत कदम, सिहाड़ा-खंडवा के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला शव
July 24, 2026
खंडवा
सद्भावना मंच ने शहीद चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य तिलक की जयंती मनाई*
July 24, 2026
खंडवा
गुरु पूर्णिमा से पूर्व कांग्रेस परिवार करेगा दादाजी धूनीवाले सरकार को निशान भेंट, 26 जुलाई को निकलेगी श्रद्धा यात्रा
July 24, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रयासों से काचीगुड़ा-श्रीगंगानगर ट्रेन का खंडवा में स्टॉपेज मंजूर, जयपुर-रींगस-सीकर-बीकानेर के लिए मिलेगी सीधी रेल सुविधा
July 24, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस का ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान, जिलेभर में जागरूकता की नई पहल
July 24, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: 25 जुलाई को इन इलाकों में 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 11 केवी टीबी हॉस्पिटल फीडर पर होगा मेंटेनेंस
July 24, 2026
खंडवा
हम फाउंडेशन की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न, चारों शाखाओं ने प्रस्तुत की आगामी कार्ययोजना।
July 24, 2026