लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

ACACU खंडवा: सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रयासों से काचीगुड़ा-श्रीगंगानगर ट्रेन का खंडवा में स्टॉपेज मंजूर, जयपुर-रींगस-सीकर-बीकानेर के लिए मिलेगी सीधी रेल सुविधा

खंडवा। खंडवा के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के लगातार प्रयासों के बाद रेलवे बोर्ड ने काचीगुड़ा-श्रीगंगानगर साप्ताहिक ट्रेन का खंडवा रेलवे स्टेशन पर कमर्शियल स्टॉपेज मंजूर कर दिया है। इससे खंडवा से कोटा के रास्ते जयपुर, रींगस, सीकर और बीकानेर सहित राजस्थान के कई प्रमुख शहरों के लिए सीधी रेल सुविधा उपलब्ध होगी।

मध्य रेल समिति सदस्य मनोज सोनी ने बताया कि काचीगुड़ा से श्रीगंगानगर के बीच इस ट्रेन को पहले स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया गया था। रेलवे बोर्ड द्वारा 25 जुलाई से ट्रेन को नियमित रूप से चलाने का निर्णय लिया गया, लेकिन नई ट्रेन के परिचालन संबंधी नोटिफिकेशन में खंडवा स्टेशन का स्टॉपेज शामिल नहीं था।

इसके बाद सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने खंडवा और बुरहानपुर में ट्रेन के स्टॉपेज को लेकर प्रयास तेज किए। जानकारी के मुताबिक संसद सत्र के दौरान नई दिल्ली में पिछले तीन दिनों से सांसद पाटिल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे बोर्ड के अधिकारियों से मुलाकात कर खंडवा में ट्रेन के ठहराव की मांग रखी। शुक्रवार को खंडवा स्टेशन पर ट्रेन के कमर्शियल स्टॉपेज को मंजूरी मिलने की जानकारी दी गई।

इस ट्रेन से खंडवा के यात्रियों को कोटा, सवाई माधोपुर, जयपुर, दाहर का बालाजी, रींगस, सीकर, चूरू और बीकानेर सहित कई शहरों के लिए सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। विशेष रूप से खाटू श्याम और दाहर के बालाजी के दर्शन के लिए राजस्थान जाने वाले श्रद्धालुओं को इसका बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।

26 जुलाई को सांसद करेंगे ट्रेन का स्वागत

जारी जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 17601 काचीगुड़ा-श्रीगंगानगर प्रत्येक शनिवार रात 10 बजे काचीगुड़ा से रवाना होगी और रविवार दोपहर करीब 3:45 बजे खंडवा पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन श्रीगंगानगर की ओर रवाना होगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 17602 श्रीगंगानगर-काचीगुड़ा प्रत्येक मंगलवार सुबह 6 बजे श्रीगंगानगर से रवाना होकर बुधवार दोपहर करीब 1:20 बजे खंडवा पहुंचेगी।

26 जुलाई को खंडवा स्टेशन पहुंचने पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ट्रेन का स्वागत करेंगे।

ट्रेन के प्रमुख स्टॉपेज में काचीगुड़ा, नांदेड़, पूर्णा, हिंगोली, वाशिम, अकोला, मलकापुर, खंडवा, हरदा, भोपाल, उज्जैन, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, जयपुर, दाहर का बालाजी, रींगस, सीकर, चूरू, बीकानेर, सूरतगढ़ और श्रीगंगानगर सहित अन्य स्टेशन

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा के सभी सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षक गण का हुआ प्रशिक्षण..
October 31, 2026
खंडवा
खंडवा: गाड़ी को मामूली टक्कर लगी, विवाद में वाहन चालक ने युवक का हाथ तोड़ा.. . . .
October 31, 2026
खंडवा
खंडवा में गांजे का कारोबार करने वाले दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा
October 31, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस नें अमन लाल वाले नेटवर्क से पकड़ी कई पिस्टल.. दो आरोपियों को भी पकड़ा…
October 31, 2026
खंडवा
खंडवा: पहले मोबाइल छीना, फिर बाप-बेटे ने मिलकर की बेरहमी से मारपीट, पीड़ित ने सुनाई आपबीती
October 31, 2026
खंडवा
खंडवा: में मामूली विवाद पर युवक पर हमला, हाथ-पैरों पर किए कई वार; जिला अस्पताल में भर्ती…
October 31, 2026
खंडवा
राज्यसभा प्रत्याशी हरदीप सिंह पुरी का पुतला फूकने आए खंडवा के कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में ही भिड़े..
October 31, 2026
खंडवा
खंडवा: में रन फॉर यूनिटी को विधायक कंचन तनवे ने दिखाई हरी झंडी, दिलाई एकता की शपथ…
October 31, 2026
खंडवा
खंडवा:जन्मदिन पर लिया अनूठा संकल्प, अपने देहदान की घोषणा कर पेश की मानवता की मिसाल…
October 30, 2026
खंडवा
खंडवा में सफाई कर्मचारियों की चेतावनी, 8 सूत्रीय मांगें नहीं मानीं तो कचरे में मनेगी दिवाली!
October 30, 2026