लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा पुलिस का ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान, जिलेभर में जागरूकता की नई पहल

*खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत दसवे दिवस विद्यालय, महाविद्यालय, सिनेमा घर मे लघु फ़िल्म दिखा कर, पम्पलेट वितरण कर, नगर रक्षा समिति के सदस्य को बुलाकर एवं शपथ दिलाकर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।*

जिला-खंडवा

मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा नशा मुक्ति के उद्देश्य से 15 जुलाई से 30 जुलाई तक “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान संचालित किया जा रहा है।

खंडवा पुलिस द्वारा जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान के अंतर्गत विभिन्न माध्यमों से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

अभियान का उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से अवगत कराना तथा उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

इसी क्रम में आज जिला खण्डवा मे:-

*शहर अनुभाग में*:-

*थाना पदम नगर* पुलिस टीम द्वारा आईडियल पब्लिक स्कूल में “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत पर कार्यक्रम आयोजित कर नशे के संबंध में जानकारी देकर जागरूक कर एवं शपथ दिलाई गई एवं अभिषेक टॉकीज में दर्शकों को शार्ट मूवी दिखाकर नशामुक्ति जनजागृति कार्यक्रम आयोजित कर जन जागरूक किया गया।

*मुख्यालय अनुभाग*:-

*थाना छैगांव माखन* की टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत शासकीय हाई स्कूल सिरसौद में छात्र छात्राओं के बीच नशामुक्ति जनजागृति कार्यक्रम किया गया । इस दौरान छात्र छात्राओं को स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश देकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई।

*मुंदी अनुभागमे*

*थाना मुंदी* टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत लायंस स्कूल मूंदी में छात्र छात्राओं के बीच नशामुक्ति जनजागृति कार्यक्रम आयोजित कर स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश देकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई।

*थाना धनगांव* की टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राम बखरगांव में छात्र छात्राओं को स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश देकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई।

*थाना मांधाता* की टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत समविद गुरुकुल स्कूल कोठी में कार्यक्रम आयोजित कर स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश देकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई।

*हरसूद अनुभाग*:-

*थाना हरसूद* पुलिस टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत शासकीय हाई स्कूल छनेरा में कार्यक्रम आयोजित कर छात्र छात्राओं को स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश देकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई।

*थाना खालवा* की टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राम देवली कला में कार्यक्रम आयोजित कर स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश देकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई।

*थाना किल्लौद* की टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत थाना परिसर किल्लौद में ग्राम कोटवार एवं ग्राम रक्षा समिति सदस्यों को नशामुक्ति जनजागृति कार्यक्रम आयोजित कर स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश देकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई।

इस तरह विद्यालय, महाविद्यालय, सिनेमा घर एवं थाने पर कार्यक्रम आयोजित कर, शार्ट फ़िल्म दिखाकर एवं शपथ दिलाकर नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया जाकर स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश दी जाकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई। साथ ही मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 एवं अन्य आवश्यक सभी हेल्पलाइन नम्बर कि जानकारी दी गई।

खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में भी जिलेभर में विभिन्न माध्यमों से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में सार्थक बदलाव लाया जा सके।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा:जन्मदिन पर लिया अनूठा संकल्प, अपने देहदान की घोषणा कर पेश की मानवता की मिसाल…
October 30, 2026
खंडवा
खंडवा में सफाई कर्मचारियों की चेतावनी, 8 सूत्रीय मांगें नहीं मानीं तो कचरे में मनेगी दिवाली!
October 30, 2026
खंडवा
खंडवा में सबसे सस्ते रेट पर क्वालिटी सीमेंट व लोहे के लिए संपर्क करें. दुकानदार भी ले सकते हैँ..!
October 30, 2026
खंडवा
खंडवा: महात्मा गांधी वार्ड में निगम की कार्रवाई, ₹85,500 की वसूली; 2 नल कनेक्शन काटे…
October 30, 2026
खंडवा
खंडवा: पूर्व महापौर अणिमा उबेजा के निवास पर महिलाओं ने किया करवा चौथ पूजन…
October 30, 2026
खंडवा
खंडवा : शराब में जहर मिलाकर भाई सहित 2 की हत्या, आरोपी संदीप पाल को दोहरा आजीवन कारावास
October 30, 2026
खंडवा
खंडवा ओवर ब्रिज पर ट्रक का टायर फटा… ट्रैफिक पुलिस अलर्ट
October 29, 2026
खंडवा
खंडवा: बोरगांव पुलिस की कार्रवाई, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर चालक पर केस दर्ज..
October 29, 2026
खंडवा
खंडवा के दो युवकों का बड़वा के पास एक्सीडेंट, एक की मौत, दूसरा घायल…
October 29, 2026
खंडवा
खंडवा: मधुमक्खियों के झुंड का हमला, पिता को बचाने की गुहार लगाता रहा बेटा इलाज के दौरान मौत…
October 29, 2026