लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

हम फाउंडेशन की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न, चारों शाखाओं ने प्रस्तुत की आगामी कार्ययोजना।

खंडवा। हम फाउंडेशन भारत, मालवा प्रांत की जिला खंडवा इकाई द्वारा आनंदम विद्या निकेतन स्कूल परिसर स्थित केशव हरि सभागृह में जिला स्तरीय शाखा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले की विवेकानंद, संस्कृति, सिटी एवं नर्मदानगर शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लेकर संगठन विस्तार, सेवा गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया की कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण तथा हम फाउंडेशन गीत के साथ हुआ। जिला अध्यक्ष सतीश पटेल ने स्वागत उद्बोधन देते हुए संगठन की आगामी गतिविधियों, सदस्यता अभियान और सेवा कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

 

मुख्य मार्गदर्शक नारायण सिंह तोमर ने संगठन की विचारधारा, राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और सेवा भाव पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए संगठित होकर कार्य करना समय की आवश्यकता है।

 

कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में चारों शाखाओं ने अपनी-अपनी कार्ययोजनाएं प्रस्तुत कीं। विवेकानंद शाखा के अध्यक्ष विजय गौर, संस्कृति शाखा की अध्यक्ष मंजू यादव, सिटी शाखा के सचिव मनोज जोशी तथा नर्मदानगर शाखा के अध्यक्ष अखिलेश सेन ने अपनी-अपनी शाखाओं के आगामी कार्यक्रमों और सेवा गतिविधियों की जानकारी साझा की।सुनील जैन ने बताया की कार्यक्रम में मुकेश गौर, संगीता सोनवाने, नमिता काले, सीमा मसातकर, शिवदत्त डोंगरे, आशा सेंगर, निगार खान और रविंदर सलूजा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को जन-जन तक पहुंचाने और सेवा कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन अमित मिश्रा ने किया, आभार प्रदर्शन के बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यशाला का समापन हुआ।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
पटाजन के हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य श्री यादव निलंबित*
July 24, 2026
खंडवा
बरुड़-भोजाखेड़ी मार्ग की बदहाल सड़क पर ग्रामीण का फूटा गुस्सा, डामरीकरण की मांग
July 24, 2026
खंडवा
खंडवा: जसवाड़ी गांव में गंदे पानी से मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई साफ पेयजल की गुहार
July 24, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: रामेश्वर चौकी क्षेत्र में 40 वर्षीय युवक ने उठाया गलत कदम, सिहाड़ा-खंडवा के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला शव
July 24, 2026
खंडवा
सद्भावना मंच ने शहीद चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य तिलक की जयंती मनाई*
July 24, 2026
खंडवा
नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह कैंडल मार्च आज, छात्रों के समर्थन में गांधी प्रतिमा तक निकलेगा मार्च
July 24, 2026
खंडवा
गुरु पूर्णिमा से पूर्व कांग्रेस परिवार करेगा दादाजी धूनीवाले सरकार को निशान भेंट, 26 जुलाई को निकलेगी श्रद्धा यात्रा
July 24, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रयासों से काचीगुड़ा-श्रीगंगानगर ट्रेन का खंडवा में स्टॉपेज मंजूर, जयपुर-रींगस-सीकर-बीकानेर के लिए मिलेगी सीधी रेल सुविधा
July 24, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस का ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान, जिलेभर में जागरूकता की नई पहल
July 24, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: 25 जुलाई को इन इलाकों में 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 11 केवी टीबी हॉस्पिटल फीडर पर होगा मेंटेनेंस
July 24, 2026