*आनंदम शिविर मैसूर के लिए पंजीयन कराएं*
खंडवा 24 जुलाई 2026, म.प्र. शासन आनंद विभाग द्वारा प्रदेश के शासकीय अधिकारी कर्मचारियों के लिए कर्नाटक राज्य के मैसूर में आनंदम शिविर आयोजित किया जा रहा है। आनंदम विभाग के जिला समन्वयक श्री के. बी. मंसारे ने बताया कि कर्मचारी अधिकारियो में सकारात्मक सोच विकसित करने तथा तनाव मुक्त और खुशहाल जीवन जीने की कला सिखाने के लिए 4 दिवसीय आनंद शिविर कर्नाटक राज्य के मैसूर में स्थित राज्य ग्रामीण विकास संस्थान में आगामी 18 से 21 अगस्त तक आयोजित किया गया है।
इस स्वैच्छिक आनंद शिविर में सहभागिता के लिए समस्त व्यय आनंद संस्थान द्वारा वहन किया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश राज्य आनंद संस्थान की वेबसाइट www.anandsansthanmp.in पर दिए गए हैं। शिविर में शामिल होने के इच्छुक अधिकारी कर्मचारी वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए राज्य आनंद संस्थान के सहायक कार्यक्रम समन्वयक डॉ. के. पी. तिवारी से उनके मोबाइल नंबर 9407816488 पर संपर्क किया जा सकता है।
Read Next


खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा