“दस्तक अभियान” के तहत घर घर दस्तक देकर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है*

खण्डवा 22 जुलाई 2026, 14 जुलाई से 31 अगस्त तक शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे “दस्तक अभियान” के प्रथम चरण में स्वास्थ्य टीम द्वारा घर घर जाकर 5 वर्ष तक के बच्चों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्वास्थ्य, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर दस्तक देकर 5 वर्ष के बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिल तंतवार ने बताया कि 5 वर्ष तक के बच्चों की चिकित्सकीय जांच कर बीमारियों की पहचान एवं त्वरित उपचार एवं प्रबंधन पर बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा स्वास्थ्य सेवा से छूटेगा नहीं। अभियान के दौरान समुदाय में बीमार नवजातों और बच्चों की पहचान की जा रही है, 5 वर्ष से कम उम्र के गंभीर कुपोषित बच्चों की सक्रिय पहचान कर उन्हें एनआरसी में भर्ती करने की सलाह दी जा रही है, 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को आयरन की सिरप पिलाई जा रही है। 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में बाल्यकालीन दस्त रोग की पहचान कर नियंत्रण हेतु ओ.आर.एस. एवं जिंक के उपयोग सबधी सामुदायिक जागरूकता में बढ़ावा दिया जा रहा है एवं प्रत्येक घर में गृहभेंट के दौरान ओ. आर. एस. पहुँचाने जैसे प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में शिशु एवं बाल्यकालीन निमोनिया की त्वरित पहचान, प्रबंधन एवं रेफरल, 9 माह से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को विटामिन-ए अनुपूरक पिलाई जा रही है।
Read Next
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश