लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा : स्कूल बसों पर पुलिस की सख्त निगरानी, 34 बसों की जांच, 3 चालकों पर कार्रवाई

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे 10 दिवसीय विशेष अभियान के तहत गुरुवार को यातायात पुलिस ने शहर की स्कूल बसों का व्यापक निरीक्षण किया। अभियान के दौरान कुल 34 स्कूल बसों की जांच की गई, जिनमें यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 3 बस चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

सूबेदार धर्मेंद्र गौर एवं यातायात पुलिस टीम ने बसों की फिटनेस, बीमा, परमिट, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, स्पीड गवर्नर, चालक के दस्तावेज तथा बसों में लगे सीसीटीवी और जीपीएस सिस्टम की जांच की।
पुलिस ने बस चालकों और स्कूल स्टाफ को निर्धारित गति सीमा का पालन करने, बस में क्षमता से अधिक बच्चों को नहीं बैठाने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत बस चालक और परिचालकों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर नशामुक्त रहने की शपथ दिलाई गई और सुरक्षित वाहन संचालन का संदेश दिया गया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाला बदमाश गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई
July 16, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत द्वितीय दिवस विद्यालय एवं महाविद्यालय में रील, शॉर्ट फिल्म, पम्पलेट वितरित कर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ* जिला-खंडवा
July 16, 2026
खंडवा
खंडवा : नेता प्रतिपक्ष मल्लू राठौर का,नगर निगम में प्रमाण पत्र मामले में हंगामा
July 16, 2026
खंडवा
“नशा मुक्त युवा अभियान के तहत सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के लिए पंजीयन प्रारंभ*
July 16, 2026
खंडवा
खंडवा: ग्रामीण विकास विभाग की कार्यशाला संपन्न*
July 16, 2026
खंडवा
30 जुलाई तक आयोजित होगा “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान
July 16, 2026
खंडवा
विशेष लोक अदालत की तैयारियों सम्बंधी समीक्षा बैठक सम्पन्न*
July 16, 2026
खंडवा
आरसेटी में प्लंबिंग एवं सेनेटरी वर्क का प्रशिक्षण आज से*
July 16, 2026
खंडवा
*फसल का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई* *पटवारी हल्का स्तर पर फसल बीमा जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे*
July 16, 2026
खंडवा
उर्वरक विक्रय में अनियमितता के मामले में पंधाना थाने में एफ.आई.आर. दर्ज*
July 16, 2026