लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: श्रावण मास की तैयारियां शुरू, मातृशक्ति ने 101 हनुमान चालीसा पाठ के संकल्प के साथ किया मिट्टी पूजन

खंडवा। श्री महादेवगढ़ मंदिर में श्रावण मास के दौरान आयोजित होने वाले धार्मिक आयोजनों की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। महादेवगढ़ मातृशक्ति के नेतृत्व में श्रावण मास के पूर्व शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मिट्टी पूजन का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को मातृशक्ति ने 101 हनुमान चालीसा पाठ के संकल्प के साथ क्षेत्रीय शिव मंदिरों में विधि-विधान से मिट्टी पूजन किया।

श्री महादेवगढ़ मंदिर में संपूर्ण श्रावण मास के दौरान 24 घंटे अखंड “ॐ नमः शिवाय” जाप, प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से श्री पार्थेश्वर पूजन तथा श्रद्धालुओं द्वारा सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का विशेष आयोजन किया जाएगा।

मिट्टी पूजन अभियान के तहत शिवराज नगर माल्टी में निर्मला पटेल, ममता नामदेव, उर्मिला वर्मा, ज्योति पटेल, कविता पटेल एवं दुर्गा सोनी ने सहभागिता की।

जगदंबा पुरम में सजल महिला मंडल की ओर से पं. राजेश चौरे, विद्यावती गौड़, योगेश्वरी पटेल, माधु लाड, गायत्री और निशा ने क्षेत्र के शिव मंदिर में मिट्टी पूजन किया।

वहीं विशाल नगर में विश्वेश्वर महिला मंडल की रेखा मौर्य, सरोज राठौर, पूजा जायसवाल, कला, सुषमा शर्मा, शारदा शर्मा, मोना पवार एवं अर्चना अग्रवाल ने श्रद्धापूर्वक मिट्टी पूजन कर श्रावण मास के धार्मिक अनुष्ठानों की सफलता की कामना की।

महादेवगढ़ मातृशक्ति ने बताया कि श्रावण मास के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु विभिन्न धार्मिक आयोजनों में भाग लेंगे। शहरभर में चल रहे मिट्टी पूजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को इन आयोजनों से जोड़ने और धार्मिक वातावरण का संदेश दिया जा रहा है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा के इन जगहों पर होगा माता रानी का विसर्जन… देखे हैं कौन सी है जगह..
October 17, 2026
खंडवा
खंडवा किशनगुप्ता हत्याकांड में एकतरफा कार्रवाई का आरोप यादव परिवार ने पुलिस अधिकारियों से की मुलाकात
October 17, 2026
खंडवा
नवरात्र को लेकर खंडवा में डीआईजी सिमाला प्रसाद ने ली बैठक
October 17, 2026
खंडवा
खंडवा: किसानों की समस्याओं पर बैठक, सिंचाई, बिजली और खाद को लेकर अधिकारियों को निर्देश…
October 17, 2026
खंडवा
खंडवा के बस स्टैंड पर स्थित कैसल इन में बुरहानपुर की मिठाई की जमकर हो रही खरीदारी…
October 17, 2026
खंडवा
नवरात्र को लेकर खंडवा में डीआईजी सिमाला प्रसाद ने ली बैठक
October 17, 2026
खंडवा
खंडवा रोशनी रोड पर तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, चालक घायल; डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल..
October 17, 2026
खंडवा
खंडवा: दशहरा और माता जी के चल समारोह को लेकर पुलिस अलर्ट, रावण दहन स्थलों का किया निरीक्षण….
October 17, 2026
खंडवा
खंडवा : ओम्कारेश्वर पूर्णतया रहेगा 19 से बंद.! लोगों ने बैठक कर लिया सामूहिक निर्णय..!
October 17, 2026
खंडवा
खंडवा के माता चौंक पर मैया के दर्शन के लिए लम्बी – लम्बी लाइन.! इस बार भी कुछ नया..!
October 17, 2026