लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

वर्षाकालीन तैयारियों को लेकर महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने ली महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक

“जलभराव मुक्त एवं सुरक्षित शहर हमारी प्राथमिकता” — महापौर

खंडवा। आगामी वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम कार्यालय में महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव की अध्यक्षता में तकनीकी, स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्षा ऋतु के दौरान शहर में जलभराव की स्थिति निर्मित न हो तथा नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर के सभी प्रमुख नालों, नालियों एवं जल निकासी मार्गों की साफ-सफाई युद्ध स्तर पर सुनिश्चित की जाए। जिन क्षेत्रों में पूर्व वर्षों में जलभराव की समस्या सामने आई है, वहां विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण की जाएं। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल के दौरान नगर निगम की सभी टीमों को सक्रिय एवं सतर्क रहना होगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

बैठक में महापौर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल समस्याओं का समाधान करना नहीं, बल्कि संभावित समस्याओं को पहले से रोकना भी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी वार्डों में नियमित निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखें तथा नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें।

महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने कहा कि “शहरवासियों की सुरक्षा, सुविधा एवं स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। वर्षा ऋतु में जलभराव, गंदगी अथवा अन्य समस्याओं से नागरिकों को राहत मिले, इसके लिए नगर निगम द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं और प्रत्येक क्षेत्र की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है।”

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षाकाल में स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा जलजनित एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। साथ ही तकनीकी अधिकारियों को नालों एवं जल निकासी तंत्र की नियमित समीक्षा कर आवश्यक सुधार कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में आयुक्त श्रीमती प्रियंका सिंह राजावत, कार्यपालन यंत्री राधेश्याम उपाध्याय, सहायक यंत्री श्री गोपाल सिंह चौहान, श्री संजय शुक्ला एवं श्री भूपेंद्र सिंह बिसेन, उपयंत्री श्री भरत सुरजाए, श्री मनीष झीले, श्री प्रशांत पंचौरे एवं श्री अशोक तारे, झोन प्रभारी अधिकारी श्री जाकिर अहमद, श्री मनीष पंजाबी, श्री सखाराम भट्ट, श्री अजय पटेल, श्री भुवन श्रीमाली, श्री राजेंद्र अत्रे, श्री राकेश कलम, श्री सर्वेश मिश्रा, श्री आदर्श शर्मा, राजस्व अधिकारी श्री प्रकाश राजपूत, श्री नवनीत शुक्ला, श्री राजेंद्र पत्र एवं श्री विजय सालुंके सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने सभी अधिकारियों को वर्षाकालीन व्यवस्थाओं के संबंध में पूर्ण गंभीरता, जवाबदेही एवं समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि खंडवा शहर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं जलभराव मुक्त बनाए रखने के लिए नगर निगम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा में नशा मुक्ति का संकल्प, 150 मजदूरों ने राजयोग ध्यान के साथ छोड़ा नशा
June 26, 2026
खंडवा
पंधाना: ताज़ियों के रूट का निरीक्षण, पुलिस-प्रशासन ने शांति और भाईचारे की अपील की
June 26, 2026
खंडवा
भिकनगाँव के पास हुआ हादसा..
June 26, 2026
खंडवा
खंडवा: शबे-ए-मोहर्रम पर निकलीं पारंपरिक सवारियां, अज़ादारों ने पेश किया ख़िराज-ए-अक़ीदत
June 26, 2026
खंडवा
खंडवा में यौम-ए-आशूरा: अकीदत, अमन और भाईचारे के साथ निकले ताज़िए
June 26, 2026
खंडवा
बारिश में भी मुस्तैद खंडवा पुलिस, जवानों को मिले रेनकोट और छाते
June 25, 2026
खंडवा
खंडवा : केवल राम का नाम किशोर कुमार के नाम से रखा जाए कलेक्टर से मांग. दिया ज्ञापन
June 25, 2026
खंडवा
खंडवा : नाजिया इलाही खान के विरुद्ध AIMIM नें कोतवाली में दिया ज्ञापन
June 25, 2026
खंडवा
खंडवा: निर्माण कार्य शुरू करने से पहले श्रम विभाग को सूचना देना अनिवार्य
June 25, 2026
खंडवा
खंडवा: विकास कार्यों की समीक्षा करने पहुंचीं महापौर, कई परियोजनाओं का किया निरीक्षण
June 25, 2026