लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

कलेक्टर श्री गुप्ता ने पार्वती बाई धर्मशाला प्रबंधन समिति की बैठक ली

खण्डवा 24 जून 2026, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बुधवार को पार्वती बाई धर्मशाला ट्रस्ट की प्रबंधन समिति की बैठक लेकर वहां की व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेड़े, अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा तथा सिटी मजिस्ट्रेट श्री बजरंग बहादुर सहित ट्रस्ट के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि धर्मशाला के कमरों का किराया तथा दुकानों का किराया बढ़ाया जाए तथा धर्मशाला के कक्षों में कूलर सहित अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने धर्मशाला परिसर में पार्क किए जाने वाले वाहनों के दैनिक किराये की दर बढ़ाने के निर्देश भी दिए।
*मीटिंग हॉल आकर्षक बनेगा, हर माह मीटिंग होगी, धर्मशाला के कमरों का किराया बढ़ाने के निर्देश*
कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि धर्मशाला में एक मीटिंग हॉल तैयार किया जाए। इसके लिए उन्होंने 2.50 लाख रूपए तक खर्च करने की अनुमति भी दी। उन्होंने कहा कि अब हर माह के दूसरे गुरूवार को धर्मशाला प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। जो सदस्य बैठक में प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित नहीं हो सकेंगे, उन्हें वर्चुअली शामिल करने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि धर्मशाला में सिंगल बेड रूम का किराया 300 रूपए तथा डबल बेड रूम का किराया 500 रूपए लिया जाए। साथ ही हॉल का किराया 800 रूपए से बढ़ाकर 2500 रूपए करने के निर्देश भी उन्होंने दिए।
*दुकानों का किराया बढ़ेगा, भुगतान ऑनलाइन ही स्वीकार होगा*
कलेक्टर श्री गुप्ता ने एसडीएम खण्डवा को निर्देश दिए कि धर्मशाला ट्रस्ट की कुल 72 दुकानों का किराया प्रति वर्ग फीट की दर से निर्धारित करें तथा 1 जुलाई 2026 से दुकानों का किराया नई दर से लिया जाए। दुकानों का किराया नियमित रूप से भुगतान न करने वालों से दुकान खाली कराई जाए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने बैठक में निर्देश दिए कि धर्मशाला का पूरा लेनदेन ऑनलाइन ही किया जाए। विशेष परिस्थिति में 1 हजार रूपए से कम का लेनदेन ही नगद स्वीकार किया जाए। उन्होंने वाहन पार्किंग की दर 50 रूपए से बढ़ाकर 100 रूपए करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बैंक ऑफ महाराष्ट्र से पीओएस मशीन लेकर ऑनलाइन भुगतान स्वीकार करने तथा ऑनलाइन रसीद उपभोक्ताओं को देने के लिए कहा।
*कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने समिति गठित, मन्दिर का जीर्णोद्धार होगा*
कलेक्टर श्री गुप्ता ने धर्मशाला प्रबंधन कार्य में लगे कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने के लिए भी कहा, इसके लिए उन्होंने जिला कोषालय अधिकारी, कलेक्ट्रेट की स्थापना शाखा के प्रभारी अधिकारी तथा जिला पंचायत के लेखा अधिकारी की 3 सदस्यीय समिति गठित कर कर्मचारियों की वेतन वृद्धि की अनुशंसा करने के लिए कहा। कलेक्टर श्री गुप्ता ने धर्मशाला परिसर में स्थित सत्यनारायण मन्दिर में लगभग 55 लाख रूपए लागत से किए जाने वाले विकास कार्यों के सम्बंध में जानकारी ली और इस सम्बंध में तत्काल टेंडर जारी कर कार्य शुरू कराने के लिए कहा। उन्होंने मुख्य मार्ग पर मन्दिर का आकर्षक प्रवेश द्वार तैयार कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि मन्दिर के मुख्य प्रवेश द्वार के पास स्थित नाली की रिपेयरिंग एवं साफ सफाई नगर निगम के सहयोग से कराई जाए।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: शबे-ए-मोहर्रम पर निकलीं पारंपरिक सवारियां, अज़ादारों ने पेश किया ख़िराज-ए-अक़ीदत
June 26, 2026
खंडवा
वर्षाकालीन तैयारियों को लेकर महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने ली महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक
June 26, 2026
खंडवा
खंडवा में यौम-ए-आशूरा: अकीदत, अमन और भाईचारे के साथ निकले ताज़िए
June 26, 2026
खंडवा
बारिश में भी मुस्तैद खंडवा पुलिस, जवानों को मिले रेनकोट और छाते
June 25, 2026
खंडवा
खंडवा : केवल राम का नाम किशोर कुमार के नाम से रखा जाए कलेक्टर से मांग. दिया ज्ञापन
June 25, 2026
खंडवा
खंडवा : नाजिया इलाही खान के विरुद्ध AIMIM नें कोतवाली में दिया ज्ञापन
June 25, 2026
खंडवा
खंडवा: निर्माण कार्य शुरू करने से पहले श्रम विभाग को सूचना देना अनिवार्य
June 25, 2026
खंडवा
खंडवा: विकास कार्यों की समीक्षा करने पहुंचीं महापौर, कई परियोजनाओं का किया निरीक्षण
June 25, 2026
खंडवा
खंडवा : डॉक्टर ने कर दिया था बच्चे को मृत घोषित बाबा को हाजिरी लगाने पर हुआ चमत्कार!
June 25, 2026
खंडवा
खंडवा : नाजिया इलाही खान की आपत्तिजनक टिप्पणी पर मुस्लिम समाज ने एसपी को दिया ज्ञापन
June 25, 2026