लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

श्री पूज्य सिंधी पंचायत और सिंधी सेवा मंडली का संयुक्त कार्यक्रम संपन्न*

 *प्रतिभावान 90 बच्चों को दिया गया सिंधी गौरव सम्मान*

*समाज के गौरव में अभिवृद्धि करने वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित*

खंडवा।सिंधी समाज में भी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।समय समय पर उनको प्रोत्साहन देने से उनका उत्साह वर्धन होगा।
सिंधी समाज के प्रवक्ता कमल नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बात सिंधी गौरव सम्मान के कार्यक्रम में समाज के विभिन्न पदाधिकारियों ने कहीं।उल्लेखनीय है कि गुरुवार रात्रि सिंधी गौरव सम्मान का कार्यक्रम पहली बार किया गया।श्री पूज्य सिंधी पंचायत और सिंधी सेवा मंडली ने संयुक्त रूप से 90 प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इसमें कक्षा 8 वीं से 12 वीं के होनहार विद्यार्थियों के साथ साथ खेलकूद और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाएं शामिल हैं।
श्री पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष मेठाराम पिंजानी ने स्वागत उद्बोधन देकर कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी।आपने कहा कि समाज के बच्चे उच्च शिक्षा ग्रहण कर डॉक्टर,इंजीनियर,सी ए बन रहे हैं और समाज का गौरव बढ़ा रहे हैं।सिंधी सेवा मंडली अध्यक्ष संजय सभनानी ने कहा कि समाज में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है,आवश्यकता सिर्फ उनका हौंसला बढ़ाने की है।सिंधु भवन के अध्यक्ष घनश्याम संतवानी ने कहा कि किसी भी बच्चे को शिक्षा अर्जन में कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए, अगर ऐसा कोई बच्चा हो तो अविलंब पदाधिकारियों को अवगत कराए।अनिल आरतानी ने कहा कि अनुकरणीय पहल है, और ऐसे आयोजन प्रतिवर्ष किए जाने चाहिए।
कार्यक्रम संयोजक मनीष कुमार मलानी ने बताया कि तीरथ धाम मंदिर के गादी नशीन महंत बाबा स्वरूपदास जी ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों को शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक सरोकार वाले कार्यक्रम सिंधु भवन में होते रहना चाहिए।सभी बच्चों को आकर्षक पिट्ठू बैग,स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र के साथ टॉफी का पैकेट वितरित किया गया, जिसे पाकर बच्चे बहुत खुश नजर आए।
कार्यक्रम में सर्वश्री मेठाराम पिंजानी,कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्त शिक्षक घनश्यामदास रेवतानी,कार्यवाहक अध्यक्ष मोहन दीवान,सिंधी सेवा मंडली अध्यक्ष संजय सभनानी,अनिल आरतानी,श्याम हेमवानी,घनश्याम संतवानी,प्रकाश आहूजा,हरेश संतवानी,पूज्य सिंधी पंचायत पदम नगर अध्यक्ष जयकिशन तीर्थानी,झूलेलाल मंदिर पदमनगर अध्यक्ष भीमनदास जीवनानी,राजेश परचानी,मूलचंद फतवानी,जयरामदास खेमानी,रमेशकुमार थदानी,मनोज गेलानी,मनोहरलाल संतवानी,मनीष मलानी,
जयपाल लालवानी,किशोर लालवानी,दीपक सीतलानी, कमलेश पमनानी,
राम वासवानी,शत्रुघ्न वासवानी,घनश्याम वाधवा,कमल नागपाल और पार्षद काजल लालवानी,रानी खेमानी और मनीषा संतवानी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।बच्चों के साथ बड़ी मात्रा में मातृशक्ति भी शामिल हुई।
संचालन महेश कुमार चंदवानी ने किया और आभार संजय सभनानी ने व्यक्त किया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
यूथ पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- 9 अगस्त को निकालें भव्य तिरंगा यात्रा*
August 3, 2026
खंडवा
खंडवा : ग्राम पंचायत मच्छोन्डी रैयत.. ग्राम पेटिया पेटिया..करंट की चपेट में आने से गाय की मौत..
August 3, 2026
खंडवा
खंडवा: ग्राम सालई में अधूरा पुल बना परेशानी का सबब, बैलगाड़ी-गाय-बकरी निकालना भी मुश्किल
August 3, 2026
खंडवा
खंडवा: गौरव दिवस पर बदला खंडवा का नज़ारा! फूड जोन, लाइव परफॉर्मेंस और हजारों की भीड़
August 3, 2026
खंडवा
खंडवा : पति एवं ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने के महिला ने लगाए आरोप
August 3, 2026
खंडवा
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस की जीत के बाद पंधाना में हुआ भव्य विजय उत्सव
August 3, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: बाइक चोरी मामले में दो आरोपियों को तिहरी एक-एक वर्ष की सश्रम कारावास की सजा, 500-500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया
August 3, 2026
खंडवा
खंडवा: लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा में जुटे होमगार्ड और SDRF, कमांडेंट ने लिया जायजा
August 3, 2026
खंडवा
मुंबई के गायक पी गणेश एवं गायिका प्रीती जोशी शानदार आर्केस्ट्रा के साथ गीतों के माध्यम से किशोर दा को देंगे श्रद्धांजलि।
August 3, 2026
खंडवा
विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर संपन्न
August 3, 2026