राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु पांच दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर* *ओंकारेश्वर के लिए प्रभारी मंत्री श्री लोधी “मिनिस्टर इन वेटिंग” नामित

- खंडवा: 17 जून 2026, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 18 जून से 22 जून तक पांच दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वे इंदौर, बैतूल, खंडवा जिले के श्री ओंकारेश्वर मंदिर, जबलपुर, ग्वालियर और श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु गुरुवार, 18 जून को इंदौर पहुंचेंगी। इसके पश्चात वे बैतूल में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा आयोजित “एम्पावरमेंट ऑफ ट्रायबल सोसायटी बाय स्पिरिचुअल अवेकनिंग” कार्यक्रम में शामिल होंगी। साथ ही श्री ओंकारेश्वर पहुंचकर मंदिर में दर्शन एवं आरती में सम्मिलित होंगी। शुक्रवार, 19 जून को राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु अंतर्राष्ट्रीय सिकलसेल दिवस के अवसर पर ओंकारेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रस्तावित भ्रमण के दौरान राज्य शासन ने संबंधित स्थानों पर अगवानी एवं विदाई के लिए मंत्रियों को “मिनिस्टर-इन-वेटिंग” नामित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार खंडवा के ओंकारेश्वर में 18 एवं 19 जून को अगवानी एवं विदाई के समय संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र भावसिंह लोधी को जिम्मेदारी दी गई है।
Read Next
खंडवा राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु पांच दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर* *इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर एवं श्योपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी शामिल
खंडवा पूरे संसदीय क्षेत्र में भाजपा सरकार और सांसद श्री पाटिल किसानो की समस्या का करते हैं निराकरण।
खंडवा बेंगलुरु में आयोजित ‘एकत्व 2026’ समारोह में आरती जैन ने संभाला जिला अध्यक्ष का दायित्व।
खंडवा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का 19 जून को खंडवा आगमन।
खंडवा बाल कल्याण समिति खंडवा ने किया एस.एन.सी.यू. यूनिट का निरीक्षण।
खंडवा
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का 19 जून को खंडवा आगमन।
खंडवा खंडवा: महादेवगढ़ में सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का संकल्प, श्रावण में उमड़ेगी आस्था की लहर
खंडवा सर्व सम्मति से इनरव्हील क्लब खंडवा स्पार्कल्स 2026-27का अध्यक्ष मोनिका शर्मा को बनाया गया |
खंडवा खंडवा:-महाराणा प्रताप जयंती पर भाजपा किसान मोर्चा ने किया पौधारोपण एवं माल्यार्पण
खंडवा खंडवा: सम्राट दाहिरसेन बलिदान दिवस पर खंडवा में भव्य चित्रकला प्रतियोगिता, बच्चों ने रंगों में उकेरा गौरवशाली इतिहास