लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

एक तरफ सीएम डॉ. यादव ने महिदपुर के लिए खोला खजाना, दूसरी तरफ कांग्रेस पर साधा निशाना

उज्जैन के महिदपुर में 207.57 करोड़ की लागत के 19 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन

प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन बोले- अपने कर्मों से गर्त में जा रही कांग्रेस

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में भारत ने दुनिया में बनाई अपनी अलग छवि

भोपाल/उज्जैन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 17 जून को उज्जैन के महिदपुर को बड़ी सौगात दी। उन्होंने यहां 207.57 करोड़ की लागत के 19 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। इन विकास कार्यों में 188.42 करोड़ रुपए की लागत के सामाकोटा बैराज सहित उप-स्वास्थ्य केंद्र भवन, महाविद्यालय भवन और कुछ स्कूल भी सामिल हैं। इसके अलावा सीएम डॉ. मोहन कांग्रेस पर भी भड़के। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने कर्मों की वजह से गर्त में जा रही है। उन्होंने कहा कि महिदपुर की मावा बाटी और महिदपुर की गुलाटी दोनों प्रसिद्ध है। यहां आने का अलग ही आनंद है। भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की दोस्ती का स्थान महिदपुर में है। समय गणना में भी यहां के डोंगला का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि राजा जयसिंह ने 300 साल पहले उज्जैन, बनारस, जयपुर, मथुरा और दिल्ली में वैधशालाओं (जंतर-मंतर) का निर्माण कराया। सम्राट विक्रमादित्य और आर्यभट्ट की विरासत को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार ने डोंगला में आधुनिक ऑब्जर्वेटरी बनवाई है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दुनिया अपनी घड़ी में डोंगला से स्टैंडर्ड टाइम तय करे, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उज्जैन सहित आसपास के क्षेत्र को मोक्षदायिनी मां क्षिप्रा जी का आशीर्वाद प्राप्त है। मैया क्षिप्रा क्षेत्र के किसानों को अन्न पैदा करने के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध कराती है। महिदपुर इस मामले में भाग्यशाली है कि क्षिप्रा नदी पर बने सभी बांध और जलाशल महिदपुर में ही स्थित हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ 2028 के भव्य आयोजन के लिए हजारों करोड़ के विकास कार्य जारी हैं। डोंगला से गुजरने वाला नया फोरलेन महिदपुर की नई तकदीर लिखेगा। महिदपुर शहर ट्रांसपोर्टेशन के लिए भी अपनी अलग पहचान रखता है।

*जन-कल्याण के लिए समर्पित हैं पीएम मोदी*
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में विश्व में भारत ने अपनी अलग छवि बनाई है। पीएम मोदी देश में सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने देशवासियों को नि:शुल्क आवास, गरीबों को गैस और 5 लाख तक के नि:शुल्क इलाज की बड़ी सौगातें दी हैं। राज्य सरकार ने भी नवाचार करते हुए एयर एंबुलेंस की शुरुआत की है। राहवीर योजना के अंतर्गत सड़क पर घायलों की मदद करने वालों को सरकार 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दे रही है। हमारी सरकार गरीब, अन्नदाता, युवा और नारी कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है।

*किसानों-बहनों के कल्याण के लिए संकल्पित सरकार*
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के किसानों को सम्मान निधि और लाड़ली बहना को निरंतर राशि दी जा रही है। अब तक लाड़ली बहनों को 60 हजार करोड़ की राशि अंतरित कर चुकी है। हमारी सरकार प्रदेश के अन्नदाताओं और बहनों के सम्मान के लिए कृत संकल्पित होकर आगे बढ़ रही है। राज्य सरकार ने पिछला वर्ष उद्योग और रोजगार को और यह साल किसान कल्याण को समर्पित किया है। प्रदेश में लगभग 55 साल तक कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन सिंचाई का रकबा मात्र 7.5 लाख हेक्टेयर था। उन्होंने कहा कि बंटाढार सरकार में किसान बिजली, पानी और सकड़ों के लिए तरस रहे थे। लेकिन 2002-03 से प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़ाने की शुरुआत हुई। वर्ष 2023 में हमारी सरकार बनने तक प्रदेश की 44 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित थी। अब ढाई साल में ही यह आंकड़ा बढ़कर 65 लाख हेक्टेयर हो गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आगामी ढाई वर्ष में सिंचाई का रकबा बढ़ाकर 100 लाख हेक्टेयर करने का लक्ष्य रखा है। किसानों को उनकी उपज का उचित दाम दिया जा रहा है। किसानों को एमएसपी की गारंटी देकर 2652 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदा है। उन्होंने कहा कि सोयाबीन पर भी किसानों को भावांतर योजना का लाभ दिया है। प्रदेश में किसानों के लिए सड़क, बिजली, पानी और अन्य जरूरी सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। किसानों को सिंचाई के लिए अब दिन में भी बिजली प्रदाय की जाएगी।

*नौसिखिये चला रहे कांग्रेस को*
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 1894 में जब उज्जैन में परिस्थितियां अनुकूल नहीं थीं, तब अहिल्या महारानी के वंशज और तत्कालीन महाराज ने महिदपुर में सिंहस्थ का आयोजन कराया था। महिदपुर में महारानी गंगाबाई के नाम पर एक घाट भी बना है। उनकी वीरता और 1857 की क्रांति के सूर्यवीरों के अदम्य साहस, पुरुषार्थ एवं पराक्रम का गौरवशाली संग्राम महिदपुर की ऐतिहासिक धरा पर लड़ा गया, जिसने स्वाधीनता आंदोलन के इतिहास में अमिट छाप छोड़ी थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेसी माता-बहनों की इज्जत नहीं करते हैं। कांग्रेस अपने कर्मों के कारण गर्त में जा रही है। कांग्रेसियों के पप्पू और उनके चप्पू सभी एक लाइन में हैं। जब पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में कांग्रेस ने अपनी पार्टी की कमान नौसिखियों के हाथों में दी है। वे नौसिखिए गाड़ी आगे बढ़ाने की बजाय पीछे ठोंक रहे हैं।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

मध्य प्रदेश
श्रीराम वन गमन पथ से लेकर मेट्रोपोलिटन विस्तार तक, विकास की नई इबारत लिख रहा एमपी: सीएम
June 17, 2026
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी, 4-5 दिन और करना पड़ सकता है इंतजार
June 17, 2026
खंडवा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ओंकारेश्वर दौरा: सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम, 18-19 जून को करेंगी ज्योतिर्लिंग दर्शन
June 17, 2026
मध्य प्रदेश
बालाघाट में दर्दनाक सड़क हादसा: जन्मदिन समारोह से लौट रहे युवक की मौत, पत्नी और दो बच्चे गंभीर घायल
June 17, 2026
मध्य प्रदेश
उत्कृष्ट खिलाड़ी मध्य प्रदेश में बन सकते हैं पुलिस अधिकारी- मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नियमों में किया संशोधन..
June 17, 2026
मध्य प्रदेश
एमपी कैबिनेट ने बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाओं और जन-कल्याण से जुड़े प्रस्तावों के लिए कुल 24,200 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी।
June 16, 2026
मध्य प्रदेश
CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान: जो अच्छा काम करेगा, वही मैदान में रहेगा। काम ही पहचान है।
June 16, 2026
मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में हुआ अहम एमओयू, किसानों को होगा फायदा* – *नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग और इंडो-जर्मन एग्रीवोल्टाइक परियोजना मिलकर करेंगे काम* – *प्रदेश में एग्री सौर पीवी के विकास में जर्मन कंपनी जीआईजै़ड करेगी सहयोग* – *कृषि उत्पादकता एवं खाद्य सुरक्षा के लिए विकसित होगा नीतिगत ढांचा*
June 15, 2026
खंडवा
खंडवा : 3900 करोड़ की भारतमाला परियोजना पर बड़ा सवाल! ट्रैफिक शुरू होने से पहले धंसा नया पुल, ग्रामीणों ने खोली पोल
June 15, 2026
मध्य प्रदेश
ईवी से गए गलियों के अंदर, 12वीं टॉपर चांदनी के साथ ली सेल्फी, देखें अपने सीएम डॉ. मोहन का अंदाज*
June 15, 2026