बेंगलुरु में आयोजित ‘एकत्व 2026’ समारोह में आरती जैन ने संभाला जिला अध्यक्ष का दायित्व।

- खंडवा। विगत दिनों बेंगलुरु में आयोजित एकत्व (EKATVA) एसोसिएशन ऑफ इनर व्हील क्लब्स इन इंडिया के 51वें इंस्टॉलेशन समारोह में इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 304 की नई जिला अध्यक्ष (District Chairman) के रूप में आरती विपुल जैन ने पदभार ग्रहण किया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस भव्य समारोह में एसोसिएशन अध्यक्ष 2026-27 विनुता हरिश एवं उनकी टीम का पदस्थापन भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देशभर से आए इनर व्हील पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों एवं सदस्यों ने सहभागिता की।
आरती जैन ने इस अवसर पर कहा कि यह उनके लिए गौरव, विनम्रता एवं जिम्मेदारी का क्षण है। उन्होंने संगठन के प्रति समर्पण, सेवा एवं नेतृत्व की भावना के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। समारोह की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं, आत्मीय आतिथ्य एवं सफल आयोजन के लिए डिस्ट्रिक्ट 319, संयोजक पीएपी शैलजा भट्ट, सह-संयोजक पीडीसी सुमा रवि एवं संपूर्ण आयोजन समिति की सराहना की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद तेजस्वी सूर्या की प्रेरणादायक उपस्थिति भी विशेष आकर्षण रही।
Read Next
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
खंडवा चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
खंडवा 603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
खंडवा ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
खंडवा आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार

खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा

खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार

खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष