बाल कल्याण समिति खंडवा ने किया एस.एन.सी.यू. यूनिट का निरीक्षण।

खंडवा। न्यायपीठ बाल कल्याण समिति खंडवा द्वारा जिला चिकित्सालय स्थित विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई का निरीक्षण बुधवार को किया गया। निरीक्षण के दौरान समिति ने नवजात शिशुओं को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, उपचार व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा, पोषण एवं देखभाल संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
समिति के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने बताया कि किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 की धारा 29 एवं 30 के अंतर्गत बाल कल्याण समिति को बच्चों की सुरक्षा, देखभाल, संरक्षण एवं कल्याण से जुड़े मामलों की निगरानी एवं निरीक्षण का दायित्व प्राप्त है। समिति का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे के सर्वोत्तम हित एवं अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना है।
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि निरीक्षण के दौरान एस.एन.सी.यू. प्रभारी डॉ. कृष्णा वास्कले ने समिति को यूनिट में भर्ती नवजात शिशुओं की स्थिति, उपलब्ध उपचार सुविधाओं, चिकित्सकीय प्रबंधन तथा विशेष देखभाल व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यूनिट में भर्ती नवजात शिशुओं को विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं प्रशिक्षित स्टाफ की निगरानी में गुणवत्तापूर्ण उपचार एवं देखभाल प्रदान की जा रही है।
समिति सदस्यों ने भर्ती शिशुओं के उपचार, सुरक्षा एवं पोषण संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा स्वास्थ्य कर्मियों से चर्चा कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। समिति ने नवजात शिशुओं के अधिकारों एवं सुरक्षा मानकों के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया। सुनील जैन ने बताया कि
निरीक्षण में समिति सदस्य रुचि पाटिल, स्वप्निल जैन एवं कविता पटेल उपस्थित रहे। समिति ने एस.एन.सी.यू. में कार्यरत चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा बच्चों के सर्वोत्तम हित में निरंतर कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा