लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

ओंकारेश्वर श्रद्धालुओं के लिए एडवाइजरी, पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव

खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में 18 और 19 जून को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था लागू की गई है। राष्ट्रपति 18 जून को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन और आरती करेंगी, जबकि 19 जून को अंतर्राष्ट्रीय सिकल सेल दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए 17 जून से 19 जून दोपहर तक इंदौर-इच्छापुर मार्ग सहित कई प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों का डायवर्जन रहेगा। इंदौर और खंडवा की ओर आने-जाने वाले ट्रकों एवं अन्य भारी मालवाहक वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।

18 और 19 जून को ओंकारेश्वर आने वाले श्रद्धालुओं के छोटे और मध्यम वाहनों को सनावद, इनपुन और मोरटक्का मार्ग से निर्धारित पार्किंग स्थलों तक पहुंचाया जाएगा, जहां से श्रद्धालुओं को पैदल दर्शन के लिए जाना होगा। वहीं बसों की पार्किंग मोरटक्का में रहेगी और वहां से लोक परिवहन के माध्यम से श्रद्धालुओं को ओंकारेश्वर पहुंचाया जाएगा।

सुरक्षा कारणों से राष्ट्रपति के काफिले के गुजरने के दौरान कुछ समय के लिए संबंधित मार्गों को नो-व्हीकल जोन भी बनाया जा सकता है। प्रशासन ने आमजन से यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलने और निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करने की अपील की है।

वहीं कार्यक्रम स्थल पर ड्रोन, ड्रोन कैमरा, चाकू, ब्लेड, लाठी-डंडे, पानी की बोतल, ज्वलनशील पदार्थ, तंबाकू उत्पाद, बैग तथा मोबाइल फोन के अलावा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने पर प्रतिबंध रहेगा।

जिला प्रशासन और पुलिस ने श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से सुरक्षा नियमों का पालन कर प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा बजरंग दल की मदद से पदम नगर पुलिस ने पकड़ा अवैध गोवंश का तस्कर.गोवंश गाड़ी भी, जप्त
June 16, 2026
खंडवा
खंडवा मुन्दी रोड़ को लेकर सरकार पर खूब बरसे क्षेत्रवासी
June 16, 2026
खंडवा
खंडव : जिले के किन 15 स्कूलों पर कलेक्टर ने लगाया जुर्माना? देख क्यों
June 16, 2026
खंडवा
खंडवा : किसानों की परेशानियों को लेकर जिला कांग्रेस ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन
June 16, 2026
खंडवा
खंडवा : शिक्षक कांग्रेस संगठन ने कलेक्ट्रेट में दिया अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन
June 16, 2026
खंडवा
खंडवा : किसान ने उठाया था गलत कदम, जान बचने पर,कांग्रेस लेकर पहुंची कलेक्ट्रेट
June 16, 2026
खंडवा
खंडवा : कलेक्टर साहब हमारे गांव के बैंक में हो रहा है गबन,,हमें बचा लो
June 16, 2026
खंडवा
खंडवा :जेब से हजारों रुपए खर्च करके लगाए थे पौधे, पंचायत ना दे पाई पानी कलेक्टर को शिकायत
June 16, 2026
खंडवा
खंडवा : नागचून रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड के रहवासियों ने कलेक्टर को गिनाई समस्याएं
June 16, 2026
खंडवा
खंडवा : कलेक्टर साहब हमारे सामाजिक भवन में लोग करते हैं गंदे- गंदे काम
June 16, 2026