लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

सिंहस्थ-2028 के कार्य समय सीमा में पूरे करें, ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: कलेक्टर ऋषव गुप्ता

खंडवा, 01 जून 2026। वर्ष 2028 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने कार्यों की समीक्षा तेज कर दी है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ओंकारेश्वर एवं आसपास के क्षेत्रों में सिंहस्थ-2028 से जुड़े सभी विकास कार्य गुणवत्ता के निर्धारित मानकों के साथ समय सीमा में पूर्ण किए जाएं।

बैठक में कलेक्टर ने विशेष रूप से ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचेंगे, इसलिए घाटों पर जीवनरक्षक व्यवस्थाएं और सुरक्षा इंतजाम मजबूत किए जाएं।

बैठक में अपर कलेक्टर सृष्टि देशमुख गौड़ा, अपर कलेक्टर के.आर. बड़ोले, पुनासा एसडीएम पंकज वर्मा, सहायक कलेक्टर शिल्पा चौहान सहित जिले के सभी एसडीएम, जनपद पंचायतों के सीईओ, सीएमओ और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने सभी नगरीय निकायों को वर्षा ऋतु से पहले नालों की सफाई पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि अतिवृष्टि की स्थिति में जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। साथ ही पेयजल व्यवस्था और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा।

बैठक में फार्मर रजिस्ट्री अभियान की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी तहसीलदारों और एसडीएम को शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

उन्होंने जिले में जल संरक्षण एवं भूजल संवर्धन से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए और कहा कि वर्षा शुरू होने से पहले सभी जल संरक्षण कार्य पूर्ण कर लिए जाएं।

कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत लंबित न रहे। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निराकरण से पहले संबंधित आवेदक से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर संतुष्टिपूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में रोजगार गारंटी योजना के तहत पांच वर्ष से अधिक पुराने लंबित कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने ऐसे कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर उन्हें शीघ्र पूर्ण कराने तथा अपूर्ण और अनुपयोगी कार्यों में जिम्मेदार व्यक्तियों से राशि वसूली की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा के इन जगहों पर होगा माता रानी का विसर्जन… देखे हैं कौन सी है जगह..
October 17, 2026
खंडवा
खंडवा किशनगुप्ता हत्याकांड में एकतरफा कार्रवाई का आरोप यादव परिवार ने पुलिस अधिकारियों से की मुलाकात
October 17, 2026
खंडवा
नवरात्र को लेकर खंडवा में डीआईजी सिमाला प्रसाद ने ली बैठक
October 17, 2026
खंडवा
खंडवा: किसानों की समस्याओं पर बैठक, सिंचाई, बिजली और खाद को लेकर अधिकारियों को निर्देश…
October 17, 2026
खंडवा
खंडवा के बस स्टैंड पर स्थित कैसल इन में बुरहानपुर की मिठाई की जमकर हो रही खरीदारी…
October 17, 2026
खंडवा
नवरात्र को लेकर खंडवा में डीआईजी सिमाला प्रसाद ने ली बैठक
October 17, 2026
खंडवा
खंडवा रोशनी रोड पर तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, चालक घायल; डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल..
October 17, 2026
खंडवा
खंडवा: दशहरा और माता जी के चल समारोह को लेकर पुलिस अलर्ट, रावण दहन स्थलों का किया निरीक्षण….
October 17, 2026
खंडवा
खंडवा : ओम्कारेश्वर पूर्णतया रहेगा 19 से बंद.! लोगों ने बैठक कर लिया सामूहिक निर्णय..!
October 17, 2026
खंडवा
खंडवा के माता चौंक पर मैया के दर्शन के लिए लम्बी – लम्बी लाइन.! इस बार भी कुछ नया..!
October 17, 2026