लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा क्राइम बुलेटिन: मारपीट, सड़क हादसे और अवैध शराब के मामले दर्ज

हरसूद में अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

हरसूद थाना पुलिस ने राहुल पिता रामदास माणिक (29) निवासी डोटखेड़ा को अवैध शराब के साथ पकड़ा। आरोपी के कब्जे से बांबे व्हिस्की के 16 क्वार्टर और प्लेन शराब के 4 क्वार्टर कुल करीब 1920 रुपये की शराब जब्त की गई।

कोतवाली में बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद

फरियादी जाकिर पिता सईद पठान (29) निवासी घासपुरा के साथ गोलू निवासी बड़ा अवार ने मोटरसाइकिल खड़ी करने की बात को लेकर गाली-गलौज की, पैर में लात मारकर चोट पहुंचाई और जान से मारने की धमकी दी।

मोघट रोड में नाबालिग और उसके पिता को धमकी

हरिहर कुंज कॉलोनी की लड़की ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि राहुल निवासी सागर और धरमदास निवासी भोपाल ने उसे और उसके पिता को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।

जावर में पानी फेंकने की बात पर मारपीट

फरियादिया रामकली पति जयपाल भिलाला (40) निवासी खुटफल के साथ जितेंद्र पिता कैलाश भिलाला एवं अन्य दो लोगों ने पानी फेंकने की बात को लेकर गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

जावर में दो पक्षों ने एक-दूसरे पर दर्ज कराए एक्सीडेंट के केस

पहले मामले में चेतन पिता सखाराम माणिक (26) निवासी हरदा ने नीलेश पिता शांतिलाल दांगोड़े निवासी सावखेड़ा पर तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाकर टक्कर मारने का आरोप लगाया।

दूसरे मामले में नीलेश पिता शांतिलाल दांगोड़े (32) निवासी सावखेड़ा ने चेतन पर लापरवाही से बाइक चलाकर दुर्घटना करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। दोनों मामलों की जांच जारी है।

पिपलोद में डंडे से हमला

फरियादी पन्नालाल पिता हिरा साठे (56) निवासी ढाकना के साथ लालचंद पिता नाना कोरकू और आसाराम पिता नाना कोरकू ने गाली-गलौज कर डंडे और हाथ-मुक्कों से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।

पिपलोद में रास्ता रोककर मारपीट

भूपेन्द्र पिता राजसिंह पंवार (51) निवासी मोरदड़ के साथ सुमित पिता शांतिलाल कनाडे ने रास्ता रोककर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

पिपलोद में गौंड मोहल्ले में विवाद

मदन पिता मानु गौंड (43) निवासी पोखरकला के साथ राजकुमार पिता मुकेश गौंड और दीपक पिता मुकेश गौंड ने गाली-गलौज कर मारपीट की और धमकी दी।

मूंदी में पुरानी रंजिश में मारपीट

सेवकराम पिता मंशाराम निहाल निवासी निहालबैड़ी के खिलाफ मारपीट और धमकी का मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि उसने पत्थर फेंकने की बात को लेकर विवाद कर मारपीट की।

मूंदी में महिला से मारपीट

फरियादिया साक्षी गुप्ता पिता राजेश गुप्ता (27) निवासी बीड़ के साथ कृष्णा पिता राजेश गुप्ता ने घर में रहने की बात को लेकर गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी है।

मांधाता में रास्ता सुधारने को लेकर विवाद

फरियादी शुभम पिता नेमीचंद (30) निवासी गोल सेलानी के साथ गिरधारी पिता कैलाश कुन्बी पटेल और रीतिक पिता गिरधारी पटेल ने मारपीट की और पत्थर से हमला कर जान से मारने की धमकी दी।

मांधाता में क्रॉस केस दर्ज

दूसरे पक्ष के गिरधारी पिता कैलाश पटेल (45) ने शुभम पिता नेमीचंद, राम पिता बाबू कहार, पवन पिता अनिल कहार और सावन पिता अनिल कहार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि नाली में मुरम डालने के विवाद में शुभम ने फावड़े से सिर पर हमला कर दिया।

धनगांव में गाली-गलौज और मारपीट

कैलाश पिता ताराचंद वर्मा (50) निवासी महू के साथ गजानंद पिता भोलाजी अटोदे और मनोज पिता गजानंद अटोदे ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

धनगांव में कारों की भिड़ंत, दोनों पक्षों ने कराया केस

पहले मामले में रमेश पिता रामअवतार पंवार (33) ने राजा पिता गजानंद वर्मा निवासी बड़ूद के खिलाफ तेज रफ्तार कार चलाकर टक्कर मारने का मामला दर्ज कराया।

दूसरे मामले में राजा पिता गजानंद वर्मा (22) ने दूसरी कार के चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

हरसूद में पत्नी को घर में रखने की बात पर विवाद

फरियादी शुभम पिता रमाशंकर तिवारी (24) निवासी सैल्दा माल के साथ सदाशिव पिता जागेश्वर यादव ने गाली-गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

खालवा में दुर्घटना में घायल की मौत

खालवा थाना पुलिस ने 19 मई को हुई दुर्घटना के मामले में अपराध दर्ज किया है। मोटरसाइकिल चालक द्वारा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण रुपसिंह पिता शंकर कोरकू निवासी ढाबिया को टक्कर लगी थी, जिनकी बाद में मृत्यु हो गई।

खालवा में ट्रैक्टर की टक्कर से युवक घायल

विष्णु पिता संतुलाल पाटील (25) निवासी उदियापुर रैय्यत ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने लापरवाही से वाहन चलाकर उसके भाई मुन्ना पिता संतुलाल पाटील को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया।

किल्लौद में भाई ने भाई को मारी ईंट

संजय पिता अजब सिंह निहाल (35) निवासी पिपलानी ने अपने भाई रंजीत पिता अजब सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि शराब पीकर घर आने की बात पर विवाद हुआ और रंजीत ने ईंट मारकर घायल कर दिया।

किल्लौद में मटन और भिंडी की सब्जी को लेकर विवाद

क्षमा बाई पति नर्मदाप्रसाद पाचोले निवासी गंभीर के परिवार के साथ कोमल पिता देवीराम और राजकुमार पिता कोमल ने गाली-गलौज कर ईंट से हमला किया और धमकी दी।

किल्लौद में पाइप से हमला, क्रॉस केस दर्ज

राहुल पिता कोमल खंडेल ने नर्मदाप्रसाद, रोशन पिता नर्मदाप्रसाद पाचोले और आशाराम पिता बिसन कोगे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि विवाद के दौरान पाइप और हाथ-मुक्कों से हमला कर जान से मारने की धमकी दी गई।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : मारपीट देख,छुड़ाने गए जवान युवक को ही पीट-पीट कर मार डाला
May 31, 2026
खंडवा
मां दुर्गा पर्वत धाम में महाशक्ति अनुष्ठान.20 गांवों की कन्याएं हुईं शामिल,वृक्षारोपण का संकल्प
May 31, 2026
खंडवा
मुंबई में दिखा रहे खंडवा के कलाकार दम. नाटकों में दिखेगी शहर लड़की. खूब स्वागत
May 31, 2026
खंडवा
खंडवा : होमगार्ड के जवानों ने खाई कसम नहीं पिएंगे बीड़ी- सिगरेट
May 31, 2026
खंडवा
खंडवा में बदमाशों का उत्पात! बॉडी मेकर कारखाने में खड़ी 3 गाड़ियों के कांच फोड़े..
May 31, 2026
खंडवा
खंडवा :कोलगांव में ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा संदिग्ध युवक ! मोटर चोरी के आरोप में गिरफ्तार.
May 31, 2026
खंडवा
खंडवा जिला जेल में 150 कैदियों ने किस बात की ले ली शपथ! देखें
May 31, 2026
खंडवा
खंडवा : पिता को मारे थप्पड़! समझाने गए लड़के को मारा चाकू! देखें कहां की है घटना
May 31, 2026
क्राइम
खंडवा पुलिस का नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: डिलीवरी बॉय सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, 1600 अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त
May 31, 2026
खंडवा
खंडवा : मोटर चोरी की शंका में तीन लड़कों की गांव वालों ने पकड़कर, की जमकर पिटाई
May 30, 2026