खंडवा में प्रेम प्रसंग बना तीन जिंदगियों की मौत की वजह, युवक ने सुसाइड नोट में लिखा नाम तो प्रेमी ने भी उठाया खौफनाक कदम
मध्यप्रदेश के खंडवा से एक बेहद चौंकाने वाला और दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक कथित प्रेम प्रसंग ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। बताया जा रहा है कि एक महिला और युवक के बीच प्रेम संबंध थे। इसी बात से नाराज महिला के पति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी और बाद में खुद भी आत्मघाती कदम उठा लिया।
मृतक पति ने मौत से पहले एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें कथित प्रेमी युवक का नाम भी दर्ज था। जैसे ही युवक को यह जानकारी मिली कि उसका नाम सुसाइड नोट में लिखा गया है, वह गहरे तनाव में आ गया। इसके बाद युवक ने भी कथित तौर पर आत्मघाती कदम उठा लिया, जिससे उसकी भी दुखद मौत हो गई।
घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पूरी जानकारी के लिए वीडियो खबर देखें।
Read Next









