लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा :जंगल में आग लगाने पर बवाल, आरोपी को छुड़ाने गाड़ी के आगे लेटी महिलाएं

खंडवा जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र के आमा खुजरी जंगल में शनिवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब वन विभाग की टीम ने जंगल में आग लगाते हुए एक व्यक्ति को पकड़ लिया। वन विभाग की कार्रवाई से नाराज आरोपी के साथियों ने मौके पर जमकर हंगामा किया और टीम से विवाद करने लगे।

बताया जा रहा है कि आरोपी को छुड़ाने के प्रयास में कुछ महिलाएं वन विभाग की गाड़ी के आगे लेट गईं, जिससे काफी देर तक मौके पर अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बना रहा। वन विभाग के कर्मचारियों ने किसी तरह स्थिति को संभाला और बाद में पूरी टीम पिपलोद थाने पहुंची, जहां मामले की शिकायत दर्ज कराई गई।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार आमा खुजरी क्षेत्र में लंबे समय से वन अतिक्रमणकारी सक्रिय हैं। जंगल की जमीन और अवैध गतिविधियों को लेकर विभाग और अतिक्रमणकारियों के बीच लगातार विवाद की स्थिति बनी रहती है। कई बार यह विवाद मारपीट तक पहुंच चुका है। विभाग ने बताया कि क्षेत्र में सक्रिय कुछ लोगों पर पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है और कुछ आरोपियों को जिला बदर भी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद हालात संवेदनशील बने हुए हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जंगल में आग लगाने वालों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: गांव में लाठी-तलवार और पत्थरबाजी, दोनों पक्षों में मारपीट……
November 3, 2026
खंडवा
खंडवा: श्मशान घाट में मासूम को उल्टा टांगकर तंत्र-मंत्र, ग्रामीणों ने पकड़ा…..
November 3, 2026
खंडवा
खंडवा:फर्जी हस्ताक्षर कर जमीन अपने नाम कराने का आरोप, पीड़ित पहुंचा कलेक्ट्रेट…
November 3, 2026
खंडवा
खंडवा: बोरगांव पुलिस ने गांजा तस्कर को पकड़ा, 20 हजार का गांजा और बाइक जब्त…..
November 3, 2026
खंडवा
खंडवा: ओंकारेश्वर ब्राउन शुगर बेचते एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार….
November 3, 2026
खंडवा
खंडवा: मध्यान्ह भोजन समूह की महिलाओं का अल्टीमेटम, 2 दिन में भुगतान नहीं तो कलेक्ट्रेट में धरना।
November 3, 2026
खंडवा
खंडवा: जिंदा महिला सरकारी रिकॉर्ड में मृत, कलेक्टर से लगाई गुहार!
November 3, 2026
खंडवा
खंडवा: जावर पुलिस की दो जगह दबिश, गांजे के 221 पौधे जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार5 वायरल .. ।
November 3, 2026
खंडवा
खंडवा: पंधाना पहुंचे भाजपा प्रभारी मनोरंजन मिश्रा,कार्यकर्ताओं के साथ आगामी कार्यक्रमों पर किया मंथन
November 2, 2026
खंडवा
खंडवा: जंगल में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, 3300 रुपये नगद जब्त…
November 2, 2026