लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा : हरसूद में अवैध शराब का खात्मा, रोड रोलर से तोड़ी गई बोतलें

खंडवा जिले के हरसूद में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 80 लाख रुपये कीमत की अंग्रेजी शराब को रोड रोलर चलाकर नष्ट कर दिया।

मंगलवार को थाना हरसूद परिसर के पीछे खुले मैदान में यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई। कुल 1130 पेटी यानी 11023 दशमलव 8 बल्क लीटर अवैध अंग्रेजी शराब को पूरी प्रक्रिया के साथ नष्टीकरण किया गया।

यह शराब थाना हरसूद के अपराध क्रमांक 193 बटा 2014 में जब्त की गई थी। प्रकरण में धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी, 34 भादवि और मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया था। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 79 लाख 52 हजार 160 रुपये बताई गई है।

माननीय सत्र न्यायालय हरसूद के आदेश और जिला आबकारी अधिकारी खंडवा के निर्देश पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इसके लिए विशेष समिति का गठन किया गया था।

समिति में डिप्टी कलेक्टर खंडवा दिशा भगोरे, एसडीओपी हरसूद लोकेन्द्र सिंह ठाकुर, एडीओ खंडवा अजय पाल, एडीओ खंडवा मीणा, थाना प्रभारी किल्लौद विजय वर्मा और थाना प्रभारी हरसूद निरीक्षक राजकुमार राठौर मौजूद रहे। सभी अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी पारदर्शिता के साथ शराब का नष्टीकरण किया गया।

थाना प्रभारी राजकुमार राठौर ने बताया कि वर्ष 2014 में दर्ज इस मामले में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई थी, जो लंबे समय से थाने के मालखाने में रखी हुई थी। न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में नियमानुसार कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान पहले सभी पेटियों को खोला गया, फिर शराब की बोतलों को तोड़ा गया और शराब को जमीन पर फैलाने के बाद उस पर रोड रोलर चलाकर पूरी तरह नष्ट किया गया।

एसडीओपी लोकेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। न्यायालयीन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब्त शराब का नष्टीकरण किया जाता है ताकि मालखानों में अनावश्यक सामग्री जमा न रहे और सुरक्षा व्यवस्था भी बनी रहे।

पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है और आने वाले समय में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : रोड के विरोध पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर विधायक छाया मोरे नें दिया बयान।
September 18, 2026
खंडवा
बच्चों को भुट्टा लाने भेजा, कुएं में नहाने लगे! शिक्षक पर लापरवाही के आरोप।
September 18, 2026
खंडवा
खंडवा : टपाल चाल पर विराजित गणपति बप्पा के दर्शन नहीं किया तो क्या किया।
September 18, 2026
खंडवा
खंडवा : अनाज मंडी में बैठे गणेश जी को देखकर भावुक हो रहे श्रद्धालु..।
September 18, 2026
खंडवा
गणेश विसर्जन जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, आयोजकों को दिए सख्त निर्देश।
September 18, 2026
खंडवा
खंडवा विधायक ने लिया,सेवा संकल्प अभियान के तहत तैयारी का जायजा..।
September 18, 2026
खंडवा
गौड़ ब्राह्मण समाज ने मनाई विश्वकर्मा जयंती।
September 18, 2026
खंडवा
पंचायत के कामों पर उठे सवाल, जांच की मांग।
September 18, 2026
खंडवा
मध्यप्रदेश के खंडवा के एडिशनल एसपी महेंद्र तारनेकर व उनकी पत्नी से विशेष बातचीत..।
September 18, 2026
खंडवा
खंडवा जिला न्यायालय ने चेक बाउंस मामले में दिया बड़ा फैसला..!
September 18, 2026