152 लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाए खंडवा एसपी अगम जैन, 22 लाख रुपये के मोबाइल लौटाए
खंडवा। खंडवा पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए 152 गुम हुए मोबाइल फोन तलाश कर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए। करीब 22 लाख रुपये कीमत के मोबाइल मिलने से लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई।
पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा सभी मोबाइल फोन उनके स्वामियों को वितरित किए गए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों ने खंडवा पुलिस का आभार व्यक्त किया।
पुलिस द्वारा लगातार साइबर सेल एवं तकनीकी टीम की मदद से गुम मोबाइलों की तलाश की जा रही थी। टीम ने विभिन्न राज्यों एवं जिलों से मोबाइल ट्रेस कर उन्हें बरामद किया। इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए।
एसपी अगम जैन ने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है तथा गुम मोबाइल मिलने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने से उन्हें ट्रेस करने में आसानी होती है।
इस कार्रवाई में साइबर सेल एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में मोबाइल धारक उपस्थित रहे और पुलिस की इस पहल की सराहना की।
Read Next









