लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

मध्यम और बड़े किसानों के लिए गेहूं स्लॉट बुकिंग शुरू, अब 9 मई तक मिलेगा मौका स्लॉट बुकिंग की तारीख बढ़ाई गई, शनिवार को भी जारी रहेगी खरीदी

खंडवा। प्रदेश के मध्यम एवं बड़े किसानों के लिए गेहूं विक्रय हेतु स्लॉट बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी गई है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि इंदौर संभाग, उज्जैन संभाग, भोपाल संभाग और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में 24 अप्रैल शाम 6 बजे से स्लॉट बुकिंग सुविधा शुरू कर दी गई है।

वहीं जबलपुर संभाग, रीवा संभाग, शहडोल संभाग, सागर संभाग, ग्वालियर संभाग और चंबल संभाग में यह सुविधा 25 अप्रैल दोपहर 12 बजे से उपलब्ध कराई जाएगी।

अब 30 अप्रैल नहीं, 9 मई तक बुकिंग

प्रदेशभर में स्लॉट बुकिंग की अंतिम तारीख 30 अप्रैल 2026 से बढ़ाकर अब 9 मई 2026 कर दी गई है। किसानों की सुविधा को देखते हुए प्रत्येक शनिवार को भी स्लॉट बुकिंग और उपार्जन कार्य जारी रहेगा।

लाखों किसानों ने कराया पंजीयन

अब तक प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय के लिए 7.76 लाख किसानों द्वारा 32.16 लाख मीट्रिक टन गेहूं बेचने हेतु स्लॉट बुक किए जा चुके हैं। वहीं 3 लाख 96 हजार 97 किसानों से 16 लाख 57 हजार 526 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है।

भुगतान भी जारी

समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने वाले 2,01,254 किसानों के लिए 2166.29 करोड़ रुपये के भुगतान हेतु ईपीओ जनरेट किए गए हैं।

खरीदी केंद्रों की क्षमता बढ़ी

किसानों को सुविधा देने के लिए प्रति खरीदी केंद्र प्रतिदिन स्लॉट क्षमता 1000 क्विंटल से बढ़ाकर 2250 क्विंटल कर दी गई है। अब किसान केंद्र की क्षमता अनुसार अधिक मात्रा में स्लॉट बुक करा सकेंगे।

इसके अलावा प्रत्येक उपार्जन केंद्र पर तौल कांटों की संख्या 4 से बढ़ाकर 6 कर दी गई है।

जिले के किसी भी केंद्र पर बेच सकेंगे गेहूं

किसानों को अब जिले के किसी भी उपार्जन केंद्र पर गेहूं बेचने की सुविधा दी गई है, जिससे उन्हें इंतजार नहीं करना पड़ेगा। केंद्रों पर पीने के पानी, छायादार स्थान और अन्य जन सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

गेहूं का रेट कितना मिलेगा?

किसानों से गेहूं की खरीदी 2585 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य तथा 40 रुपये बोनस सहित कुल 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : स्लॉटर हाउस पर बुलडोजर कार्रवाई की विधायक ने की सराहना, कहा—नगर निगम प्रशासन ने सही कदम उठाया
April 30, 2026
खंडवा
खंडवा : इमलीपुरा बूचड़खाना मामले पर महापौर की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कार्रवाई और सवालों पर दिया जवाब
April 30, 2026
खंडवा
खंडवा : विरोध के बावजूद गली में टावर लगाने की तैयारी, महिलाओं का कोतवाली में हंगामा
April 30, 2026
खंडवा
खंडवा : इमलीपुरा में अवैध बूचड़खाने पर बुलडोजर कार्रवाई, प्रशासन सख्त — अधिकारियों ने कही ये बात
April 30, 2026
क्राइम
खंडवा: इमलीपुरा में अवैध स्लॉटर हाउस पर बुलडोजर कार्रवाई, खाल-चर्बी-हड्डियों के जखीरे के बाद प्रशासन सख्त
April 30, 2026
खंडवा
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर गांधी भवन पार्किंग तत्काल प्रभाव से बंद…गांधी भवन पार्किंग को तत्काल प्रभाव से खाली करने के जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने दिए निर्देश,1 मई से यहा पार्किंग रहेगी बंद..
April 29, 2026
खंडवा
खंडवा : आधे घंटे जेसीबी के नीचे दबा रहा युवक, 18 घंटे मौत से लड़ा… आखिर हार गया, गांव में पसरा मातम
April 29, 2026
खंडवा
खंडवा : इमलीपुरा चर्बी मामले में बजरंग दल का घंटाघर पर प्रदर्शन, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
April 29, 2026
क्राइम
खंडवा क्राइम अपडेट: 24 घंटे में मारपीट,अपहरण,रेप,चाकूबाजी,अवैध शराब और 8 मौतों से दहला जिला
April 29, 2026
खंडवा
खंडवा रेलवे ट्रैक पर डेटोनेटर लगाकर सेना की ट्रेन रोकने वाला दोषी करार, 6 साल की सजा
April 28, 2026