लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

गांधी भवन में जिला कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक, संगठन विस्तार पर जोर 10 मई तक वार्ड और पंचायत स्तर पर समितियां बनाने के निर्देश, प्रबंधन समिति का भी गठन

खंडवा। शहर स्थित गांधी भवन में शुक्रवार को जिला कांग्रेस समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उत्तमपाल सिंह ने की। बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति, ब्लॉक स्तर पर किए गए कार्यों की समीक्षा और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में ब्लॉक कमेटियों द्वारा अब तक किए गए कार्यों का मूल्यांकन किया गया तथा संगठन को और अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिले के विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।

निर्णय लिया गया कि प्रत्येक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अपने-अपने प्रकोष्ठ के तहत विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्ति करेंगे और संगठन का विस्तार करते हुए कांग्रेस को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाएंगे।

बैठक में यह भी तय किया गया कि पंचायत एवं वार्ड स्तर की समितियों का गठन 10 मई तक पूर्ण कर उसकी रिपोर्ट जिला कांग्रेस कमेटी को सौंपी जाएगी। इस कार्य में ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और जिला प्रकोष्ठों को साथ लेकर सामूहिक रूप से कार्य करने पर बल दिया गया।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि बैठक में चिकित्सा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ शरद हरणे का पुष्पहार से स्वागत किया गया।

जिला कांग्रेस प्रबंधन समिति का गठन

प्रेमांशु जैन ने बताया कि 6 अप्रैल को हुई जिला कांग्रेस कार्यकारिणी बैठक में प्रस्ताव पारित कर प्रबंधन समिति के गठन का निर्णय लिया गया था। इसके तहत सर्वसम्मति से सात सदस्यीय समिति बनाई गई है। इसमें उत्तमपाल सिंह, धर्मेन्द्र सिंह राठौर, कैलाश हरि पटेल, संजय पाटीदार, सचिन बारे, प्रियेश चौकड़े और मितेश देसाई को शामिल किया गया है।

बैठक में कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन धर्मेन्द्र सिंह राठौर ने किया, जबकि आभार शांतनु दीक्षित ने व्यक्त किया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : स्लॉटर हाउस पर बुलडोजर कार्रवाई की विधायक ने की सराहना, कहा—नगर निगम प्रशासन ने सही कदम उठाया
April 30, 2026
खंडवा
खंडवा : इमलीपुरा बूचड़खाना मामले पर महापौर की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कार्रवाई और सवालों पर दिया जवाब
April 30, 2026
खंडवा
खंडवा : विरोध के बावजूद गली में टावर लगाने की तैयारी, महिलाओं का कोतवाली में हंगामा
April 30, 2026
खंडवा
खंडवा : इमलीपुरा में अवैध बूचड़खाने पर बुलडोजर कार्रवाई, प्रशासन सख्त — अधिकारियों ने कही ये बात
April 30, 2026
क्राइम
खंडवा: इमलीपुरा में अवैध स्लॉटर हाउस पर बुलडोजर कार्रवाई, खाल-चर्बी-हड्डियों के जखीरे के बाद प्रशासन सख्त
April 30, 2026
खंडवा
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर गांधी भवन पार्किंग तत्काल प्रभाव से बंद…गांधी भवन पार्किंग को तत्काल प्रभाव से खाली करने के जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने दिए निर्देश,1 मई से यहा पार्किंग रहेगी बंद..
April 29, 2026
खंडवा
खंडवा : आधे घंटे जेसीबी के नीचे दबा रहा युवक, 18 घंटे मौत से लड़ा… आखिर हार गया, गांव में पसरा मातम
April 29, 2026
खंडवा
खंडवा : इमलीपुरा चर्बी मामले में बजरंग दल का घंटाघर पर प्रदर्शन, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
April 29, 2026
क्राइम
खंडवा क्राइम अपडेट: 24 घंटे में मारपीट,अपहरण,रेप,चाकूबाजी,अवैध शराब और 8 मौतों से दहला जिला
April 29, 2026
खंडवा
खंडवा रेलवे ट्रैक पर डेटोनेटर लगाकर सेना की ट्रेन रोकने वाला दोषी करार, 6 साल की सजा
April 28, 2026