खंडवा विधायक पहुंची इमली पुरा. ना सहन कर पाए बदबू, करने लगी उल्टियां.. भारी मात्रा में जानवरों की खाल सहित चर्बी बरामद..नगर निगम की कार्यवाही जारी
खंडवा शहर के इमलीपुरा क्षेत्र में शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक परिसर पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके से भारी मात्रा में जानवरों की खाल और चर्बी बरामद होने की जानकारी सामने आई है।
इस कार्रवाई में प्रशासन का अमला भी मौके पर मौजूद रहा। खाद्य सुरक्षा विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग सहित सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मौजूदगी में संयुक्त कार्रवाई की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई।
सूचना मिलने पर खंडवा विधायक कंचन तनवे भी मौके पर पहुंचीं, लेकिन परिसर से उठ रही तेज दुर्गंध के कारण कुछ ही मिनटों में बाहर लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि बदबू इतनी अधिक थी कि वहां मौजूद रहना मुश्किल हो गया।
प्रशासन द्वारा बरामद सामग्री की जांच कराई जा रही है। संबंधित विभागों की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि यह सामग्री किस उद्देश्य से रखी गई थी और इसमें किसी प्रकार के अवैध कारोबार की आशंका तो नहीं है।
फिलहाल मामले की जांच जारी है और प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Read Next

खंडवा 






