लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा : थार व कार की टक्कर: दो की दर्दनाक मौत, तीन अस्पताल में… हादसे को लेकर तरह-तरह की चर्चा, पुलिस सतर्क

थार-बलेनो की टक्कर में मां-बेटे की मौत, बेटी समेत 3 घायल — 21 अप्रैल को थी शादी

 

खंडवा। जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों से भरे एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। थार और बलेनो कार की आमने-सामने टक्कर में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार 21 अप्रैल को होने वाली शादी की खरीदारी के लिए मूंदी जा रहा था।

 

जानकारी के मुताबिक, परिवार में कुछ ही दिनों बाद विवाह समारोह होना था। सारिका की शादी 21 अप्रैल को तय थी, जिसके चलते सभी लोग खरीददारी के लिए निकले थे। घर में जहां शादी की खुशियों का माहौल था, वहीं इस हादसे ने सबकुछ मातम में बदल दिया।

 

इन घायलों का चल रहा इलाज

हादसे में सारिका राठौर, रविंद्र राठौर (पिता राजेंद्र, निवासी जलवा) और रविंद्र (पिता दिनेश, निवासी देशगांव) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी को पहले मूंदी में प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल खंडवा रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

 

घटना की सूचना मिलते ही मुंदी थाना प्रभारी राजेंद्र नरवरिया और एएसआई केएन तिवारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

हादसे की खबर मिलते ही जिला अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

 

हिंदू नेता अशोक पालीवाल ने बंधाया ढांढस

घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू नेता अशोक पालीवाल भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

जानबूझकर टक्कर मारने की चर्चा, पुलिस कर रही जांच

इधर, इस घटना को लेकर इलाके में चर्चाओं का दौर भी जारी है। बताया जा रहा है कि सनावद क्षेत्र के जिस युवक पर थार वाहन चलाने का आरोप है, उसके द्वारा कथित रूप से जानबूझकर टक्कर मारे जाने की बातें सामने आ रही हैं। हालांकि, मृतक के परिजनों ने इस संबंध में कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है।

पुलिस का कहना है कि वह सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटनास्थल के साक्ष्य, घायलों के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर विस्तृत जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की गंभीरता से पड़ताल कर रही है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
जैन धर्म के बड़े धार्मिक अनुष्ठान पंचकल्याणक का उत्साह पूर्वक हुआ समापन,मुनि श्री का हुआ विहार
April 16, 2026
क्राइम
खंडवा: जंगली सूअर का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, वन विभाग की कार्रवाई
April 16, 2026
क्राइम
खंडवा में दरिंदगी की इंतहा: घर में घुसा नशेड़ी, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम होने पर महिला का स्तन काटा, चाकू से किया हमला
April 16, 2026
खंडवा
खंडवा : मुंदी–सनावद रोड पर भीषण हादसा, थार और कार की टक्कर में कई घायल
April 16, 2026
खंडवा
देशभक्ति के साथ मानवता: खंडवा पुलिस ने जीता लोगों का दिल
April 16, 2026
खंडवा
खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का महिलाओं ने किया आत्मीय सम्मान
April 16, 2026
खंडवा
मूंदी की बेटियों ने किया कमाल: आशा देवी हाई स्कूल का शानदार रिजल्ट, इशिका सेन 93% के साथ अव्वल
April 15, 2026
खंडवा
खंडवा में AIMIM नेता अब्दुल्लाह फारूकी को जान से मारने की धमकी, सिटी कोतवाली में शिकायत
April 15, 2026
खंडवा
खंडवा की खनक अग्रवाल ने रचा इतिहास, 97.6% के साथ जिले में अव्वल, गणित में 100/100
April 15, 2026
खंडवा
खंडवा में पूर्व सांसद नंदकुमार सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण, तोमर बोले— निमाड़ के “विकास पुरुष” थे नंदू भैया
April 15, 2026