लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

मूंदी की बेटियों ने किया कमाल: आशा देवी हाई स्कूल का शानदार रिजल्ट, इशिका सेन 93% के साथ अव्वल

खंडवा/मूंदी।

आशा देवी हाई स्कूल, मूंदी की छात्राओं ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस बार बेटियों ने शानदार सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है।

परीक्षा परिणाम में इशिका सेन ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं मुबश्शिरा बेग ने 92.4 प्रतिशत के साथ दूसरा और प्रीति सेन ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा वैष्णवी मालवीय ने 89 प्रतिशत, सोनल पटेल ने 88.4 प्रतिशत, मुस्कान अंकले ने 86.2 प्रतिशत, शगुन गुप्ता और मुस्कान राठौर ने 81.6-81.6 प्रतिशत, रूपाली चौहान ने 80.8 प्रतिशत तथा सोनाक्षी मंडलोई ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने छात्राओं की इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन का परिणाम है। उन्होंने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ग्रामीण क्षेत्र में बेटियों के इस शानदार प्रदर्शन से शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ने के साथ-साथ अन्य छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: अनैतिक गतिविधियों पर पुलिस का शिकंजा, कई महिला-पुरुष हिरासत में
June 10, 2026
खंडवा
खंडवा : कार नें खाई कई पलटी. दो लोग घायल. डायल 112 नें भिजवाया हॉस्पिटल
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मूर्तिकारों की समस्या लेकर हिंदू महासभा ने कलेक्टर को सोपा ज्ञापन
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : इस पति पत्नी की परेशानी एवं समस्या सुनकर कलेक्ट्रेट में मौजूद लोग हो गए भावुक
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : जमीन मामले को लेकर कलेक्टर के सामने फूट-फूट कर रोया फरियादी. देखें कहां का है मामला
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : इस अजीबोगरीब समस्या को सुनकर कलेक्टर साहब भी रह गए दंग. जाँच का आश्वासन
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : हमारी कॉलोनी में एक-एक करोड़ के मकान लेकिन नहीं मिल रहा पानी, कलेक्टर साहब न्याय करो
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : शहर में कहां हुई है पानी की समस्या खत्म?हमारे मोहल्ले में तो हालत खराब कलेक्टर साहब
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मूल निवासी संगठन ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन.देखें क्या है मांग
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मेरे पति की मौत के बाद ससुर ने मार लिया मेरा हक. कलेक्टर को शिकायत
June 9, 2026