लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा में 16 अप्रैल को माझी कहार समाज का नि:शुल्क विवाह एवं परिचय सम्मेलन, 11 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

खंडवा।

माझी कहार समाज द्वारा 16 अप्रैल को भव्य नि:शुल्क विवाह एवं परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में समाज के लगभग 11 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे, वहीं परिचय सम्मेलन के माध्यम से समाज के लोगों को एक मंच पर लाया जाएगा।

 

आयोजन को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम में करीब 8 से 10 हजार समाजजनों के शामिल होने का अनुमान है। मध्य प्रदेश के खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, हरदा, देवास, बड़वानी और धार जिलों के साथ ही गुजरात और महाराष्ट्र से भी बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है।

 

माझी कहार समाज समिति द्वारा आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

 

समिति से जुड़े राजू नागनपुरे, श्रीराम बावने, विनोद पिंजंया, अश्विनी चौहान, अजय वर्मा, इमरतलाल नदाने, रवि वर्मा, सुनील, महेश जगताप, ख्याली जगताप, ललित साल्वे और सतीश बावने सहित अन्य सदस्य आयोजन की तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

 

समाजजनों का कहना है कि यह आयोजन सामाजिक एकता और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा साबित होगा।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
ओंकारेश्वर से गूंजा अद्वैत का संदेश | CM मोहन यादव ने ‘एकात्म पर्व’ का किया शुभारंभ
April 17, 2026
खंडवा
खंडवा : स्वतंत्रता सेनानी की करोड़ों की जमीन वक्फ द्वारा हड़पने के लगे आरोप! प्रेस कॉन्फ्रेंस live
April 17, 2026
खंडवा
खंडवा : लगातार हो रही मौतों पर भाजपा नेता ने पुलिस विभाग से क्या की मांग?देखें
April 17, 2026
खंडवा
खंडवा : बुधवारा में अतिक्रमण हटवाने पर बाप बेटे ने फरियादी को खूब पीटा!जिला अस्पताल करना पड़ा भर्ती
April 17, 2026
खंडवा
हजारों किलोमीटर दूर,मौत ले आई खंडवा! मृतक की बेटी की खंडवा वालों ने की भरपूर मदद
April 17, 2026
खंडवा
खंडवा : 15 साल की बच्ची ने उठाया गलत कदम!मौत से पसरा मातम.देखें क्या है कहानी
April 17, 2026
खंडवा
खंडवा : ग्राहक का गोल्ड से भरा बैग गुम होने पर,सीसीटीवी ने दुकानदार को बचाया
April 17, 2026
खंडवा
खंडवा : पेट में दर्द से नव विवाहिता की मौत पर पुलिस गंभीर जांच में जुटी. देखे क्या है पूरा मामला
April 17, 2026
खंडवा
खंडवा : आज फिर नेशनल हाईवे पर हुए हादसे में तीन की दुखद मौत. उज्जैन से जा रहे थे महाराष्ट्र
April 17, 2026
खंडवा
खंडवा : थार व कार की टक्कर में मर्डर की चर्चा को लेकर घायल व एसपी का बयान आया सामने.
April 17, 2026