लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

शराब के पैसों के विवाद में बेटे ने की मां की हत्या, ग्रामीणों ने बांधकर पुलिस को सौंपा — आरोपी जेल भेजा गया

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पंधाना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अस्तरिया में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब के पैसों को लेकर हुए विवाद में बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी शिवकरण भील (30) ने सोमवार दोपहर अपनी मां चंदाबाई (55) से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। पैसे नहीं देने पर वह आपा खो बैठा और लकड़ी से मां के सिर पर आगे-पीछे ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से चंदाबाई की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात घर के बाहर हुई।

घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के आने तक उसे रस्सी से बांधकर रखा। सूचना मिलते ही पंधाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

थाना प्रभारी टीआई दिलीप देवड़ा के मुताबिक, आरोपी अविवाहित है और शराब का आदी बताया जा रहा है। वह आए दिन घर में विवाद करता था। घटना वाले दिन भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो हत्या में बदल गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पंधाना अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आरोपी शिवकरण भील को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
विदिशा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा, विधायक कंचन तनवे ने महिलाओं को 33% आरक्षण पर रखा जोर
April 14, 2026
खंडवा
खंडवा में आवारा कुत्तों (श्वान )का आतंक: गोवंश पर हमला, बच्चों पर भी खतरा — 50 वार्ड प्रभावित
April 14, 2026
खंडवा
खंडवा : परशुराम जयंती को लेकर ब्राह्मण समाज का जनसंपर्क अभियान तेज, पीले चावल और कार्ड देकर दे रहे निमंत्रण
April 14, 2026
खंडवा
खंडवा : मासूम 13 साल के लड़के के साथ घिनौनी हरकत करने वाले को छेगांव पुलिस ने पकड़ा
April 14, 2026
खंडवा
खंडवा : मुझे वह मेरे बेटे को फसाने की की जा रही है साजिश!पुलिस को दिया पिता पुत्र ने आवेदन
April 14, 2026
खंडवा
खंडवा: “मेरे बेटे को फंसाने की हो रही साजिश” — पिता-पुत्र ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
April 14, 2026
खंडवा
खंडवा BJYM अध्यक्ष पद की दौड़ तेज: संगठन विस्तार के बीच 5 नाम चर्चा में, युवा नेतृत्व पर भाजपा का फोकस
April 14, 2026
खंडवा
खंडवा : जिला कांग्रेस ने मनाया बाबा साहब का धूमधाम से जन्मदिवस, अस्पताल में बांटे फल
April 14, 2026
खंडवा
खंडवा : रेलवे स्टेशन पर भी मनाया गया बाबा साहब का जन्म दिवस
April 14, 2026
खंडवा
खंडवा में बाबा साहब अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
April 14, 2026