लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: कलेक्टर ने गांवों का किया निरीक्षण, जल संरचनाओं और योजनाओं पर दिए अहम निर्देश

खंडवा जिले में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने के लिए कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने शुक्रवार को पंधाना विकासखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा भी मौजूद रहे।

दौरे के दौरान कलेक्टर ने ग्राम आरूद में पुराने तालाब का निरीक्षण किया। ग्रामीणों की मांग को ध्यान में रखते हुए तालाब के गहरीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। उन्होंने पटवारी को भूमि सीमांकन और उपयंत्री को तालाब की फेंसिंग, पिचिंग व विकास कार्यों का प्रस्ताव तैयार करने को कहा। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेडे भी उपस्थित रहीं।

इसके बाद कलेक्टर ने पंचायत भवन में सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ टीकाकरण कराने वाली बालिकाओं से संवाद किया और उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।

ग्राम बाघमला में कलेक्टर ने उचित मूल्य दुकान और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। वहीं ग्राम पिपलोद खास में जल संचय जनभागीदारी अभियान के तहत बनाए गए जल संरक्षण ढांचों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने इन कार्यों के फोटोग्राफ पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया भी जांची।

दौरे के दौरान कलेक्टर ने ग्राम रूधी में आबना नदी पर बने चेकडेम का भी निरीक्षण किया और उसकी स्थिति के अनुसार मरम्मत व नवीनीकरण कार्य कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सभी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाएगा।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : कार नें खाई कई पलटी. दो लोग घायल. डायल 112 नें भिजवाया हॉस्पिटल
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मूर्तिकारों की समस्या लेकर हिंदू महासभा ने कलेक्टर को सोपा ज्ञापन
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : इस पति पत्नी की परेशानी एवं समस्या सुनकर कलेक्ट्रेट में मौजूद लोग हो गए भावुक
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : जमीन मामले को लेकर कलेक्टर के सामने फूट-फूट कर रोया फरियादी. देखें कहां का है मामला
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : इस अजीबोगरीब समस्या को सुनकर कलेक्टर साहब भी रह गए दंग. जाँच का आश्वासन
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : हमारी कॉलोनी में एक-एक करोड़ के मकान लेकिन नहीं मिल रहा पानी, कलेक्टर साहब न्याय करो
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : शहर में कहां हुई है पानी की समस्या खत्म?हमारे मोहल्ले में तो हालत खराब कलेक्टर साहब
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मूल निवासी संगठन ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन.देखें क्या है मांग
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मेरे पति की मौत के बाद ससुर ने मार लिया मेरा हक. कलेक्टर को शिकायत
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : गेहूं से भरा ट्रक पलटा. ड्राइवर नें बताया अचानक ब्रेक हुआ फेल
June 9, 2026