लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

ड्यूटी से गायब टीआई पर सख्ती: एसपी ने दर्ज कराई गैरहाजिरी, एसपी ऑफिस में घंटों खड़ा रखकर पूछा जवाब

जबलपुर। जबलपुर जिले के बेलखेड़ा थाना प्रभारी की बिना सूचना ड्यूटी से गैरहाजिरी पर पुलिस अधीक्षक ने सख्त रुख अपनाया है। मामले में थाना प्रभारी की गैरहाजिरी दर्ज कराते हुए उन्हें एसपी कार्यालय बुलाया गया, जहां उन्हें पूरे दिन इंतजार कराया गया।

जानकारी के अनुसार बेलखेड़ा थाना प्रभारी लवकेश उपाध्याय गुरुवार रात ड्यूटी के बाद थाने से निकले थे, लेकिन शुक्रवार सुबह वे थाने नहीं पहुंचे। इतना ही नहीं, उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सुबह और शाम की गणना की जानकारी भी नहीं दी और पूरे दिन अपनी लोकेशन भी साझा नहीं की।

मामले की जानकारी जब एसपी सम्पत उपाध्याय को लगी तो उन्होंने तुरंत थाना प्रभारी की गैरहाजिरी दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही आदेश दिया गया कि जब तक वे एसपी से मिलकर स्पष्टीकरण नहीं देते, तब तक थाने में उनकी आमद दर्ज न की जाए।

एसपी ऑफिस में दिनभर कराया इंतजार

शनिवार को थाना प्रभारी लवकेश उपाध्याय को एसपी कार्यालय बुलाया गया। वे सुबह करीब 11 बजे एसपी ऑफिस पहुंच गए और उन्हें एसपी के सामने पेश होकर यह बताना था कि बिना किसी वरिष्ठ अधिकारी को सूचना दिए वे पूरे दिन थाने से क्यों अनुपस्थित रहे।
हालांकि उस दिन एसपी सम्पत उपाध्याय सरकारी कार्य और वीआईपी विजिट में व्यस्त रहे, जिसके कारण टीआई उनसे मुलाकात नहीं कर पाए। इस दौरान उन्हें बतौर अनुशासनात्मक कार्रवाई पूरा दिन एसपी कार्यालय में खड़ा रहकर इंतजार करना पड़ा।

सोमवार को हो सकती है मुलाकात

शनिवार को भी टीआई एसपी से नहीं मिल पाए, जबकि रविवार को अवकाश होने के कारण एसपी कार्यालय बंद रहेगा। ऐसे में अब सोमवार को ही थाना प्रभारी एसपी से मिलकर अपना पक्ष रख पाएंगे। इसके बाद ही तय होगा कि उन्हें फिर से थाने में कार्यभार संभालने की अनुमति मिलेगी या नहीं।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

मध्य प्रदेश
दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?* 
August 23, 2026
मध्य प्रदेश
रीवा एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव की बैठक, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा
August 23, 2026
मध्य प्रदेश
सीएम डॉ. मोहन यादव 24 अगस्त को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश@2047 पर होगा मंथन
August 23, 2026
मध्य प्रदेश
वंचित बच्चों को ₹4 हजार, पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: CM मोहन यादव
August 22, 2026
मध्य प्रदेश
सुशासन पर सरकार का जोर, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- पारंपरिक हुनर-नवाचारों को बढ़ावा देकर सृजित करें रोजगार*
August 22, 2026
मध्य प्रदेश
*कानून-व्यवस्था में लापरवाही या पद का दुरुपयोग अस्वीकार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव*
August 21, 2026
मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश में तेजी से हो रहा है नई औद्योगिक इकाइयों से युवाओं को रोजगार देने का कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव*
August 20, 2026
मध्य प्रदेश
पारंपरिक खेती के साथ-साथ फसल विविधिकरण, उद्यानिकी और पशुपालन से जुड़े किसान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव*
August 20, 2026
मध्य प्रदेश
सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज, उज्जैन में एलिवेटेड कॉरिडोर का भूमिपूजन
August 20, 2026
मध्य प्रदेश
सिंहस्थ की तैयारी: ब्रिज निर्माण के साथ 8 हजार लोगों को भीड़ प्रबंधन की ट्रेनिंग, CM मोहन यादव का बड़ा बयान
August 20, 2026