लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

नर्मदा में अवैध रेत खनन पर शिवराज का सख्त रुख, अफसरों को वीडियो दिखाकर लगाई फटकार

सीहोर। नर्मदा नदी में हो रहे अवैध रेत उत्खनन को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जताई। जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति की बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को मोबाइल और पेन ड्राइव के जरिए अवैध खनन का वीडियो दिखाया और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने बालागुरु कलेक्टर को वीडियो दिखाते हुए कहा कि रात के समय नर्मदा नदी में खुलेआम पोकलेन और जेसीबी मशीनों से रेत निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि यह वीडियो हाल ही की रात का है, जिसमें मां नर्मदा को मशीनों से नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इस पर उन्होंने खनन विभाग से सख्त जवाब मांगा।

माइनिंग अफसर को लगाई फटकार

मामले में माइनिंग अफसर धर्मेंद्र चौहान ने सफाई देते हुए कहा कि विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इस पर शिवराज ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि कार्रवाई हो रही होती तो इस तरह खुलेआम खनन नहीं होता। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर जाकर स्थिति देखने और सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए।

अन्य विभागों के काम पर भी नाराजगी
बैठक के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने वन और कृषि विभाग के कामकाज पर भी असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि विभागों की लापरवाही से आम लोगों और किसानों को परेशानी हो रही है।

तीन अधिकारियों को चेतावनी

बैठक में केंद्रीय मंत्री ने तीन अधिकारियों के कामकाज पर विशेष नाराजगी जताई।

अर्चना पटेल (डीएफओ) को लेकर उन्होंने कहा कि वन विभाग के कुछ कर्मचारी अवैध वसूली कर रहे हैं और पुराने पट्टों की जांच के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है।

धर्मेंद्र चौहान (माइनिंग अफसर) से अवैध खनन पर सख्ती से कार्रवाई करने को कहा गया।

केके उपाध्याय (उपनिदेशक कृषि) को किसानों को मिलने वाली अनुदान राशि में लापरवाही को लेकर चेतावनी दी गई। शिवराज ने कहा कि यदि इस मामले की जांच कराई गई तो एफआईआर तक की नौबत आ सकती है।

बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि नर्मदा नदी में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

मध्य प्रदेश
दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?* 
August 23, 2026
मध्य प्रदेश
रीवा एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव की बैठक, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा
August 23, 2026
मध्य प्रदेश
सीएम डॉ. मोहन यादव 24 अगस्त को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश@2047 पर होगा मंथन
August 23, 2026
मध्य प्रदेश
वंचित बच्चों को ₹4 हजार, पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: CM मोहन यादव
August 22, 2026
मध्य प्रदेश
सुशासन पर सरकार का जोर, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- पारंपरिक हुनर-नवाचारों को बढ़ावा देकर सृजित करें रोजगार*
August 22, 2026
मध्य प्रदेश
*कानून-व्यवस्था में लापरवाही या पद का दुरुपयोग अस्वीकार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव*
August 21, 2026
मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश में तेजी से हो रहा है नई औद्योगिक इकाइयों से युवाओं को रोजगार देने का कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव*
August 20, 2026
मध्य प्रदेश
पारंपरिक खेती के साथ-साथ फसल विविधिकरण, उद्यानिकी और पशुपालन से जुड़े किसान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव*
August 20, 2026
मध्य प्रदेश
सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज, उज्जैन में एलिवेटेड कॉरिडोर का भूमिपूजन
August 20, 2026
मध्य प्रदेश
सिंहस्थ की तैयारी: ब्रिज निर्माण के साथ 8 हजार लोगों को भीड़ प्रबंधन की ट्रेनिंग, CM मोहन यादव का बड़ा बयान
August 20, 2026