लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

*सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर होगी दण्डात्मक कार्यवाही

खंडवा 8 अगस्त 2025, – वॉट्सअप, फेसबुक व सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म्स पर आपत्तिजनक पोस्ट करने और सोशल मीडिया के माध्यम से धार्मिक भावनाएं भड़काने वालों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने इस संबंध में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए है।

जारी आदेश के अनुसार आपत्तिजनक संदेश, फोटो या वीडियो को फारवर्ड करने अथवा पोस्ट करने पर ग्रुप एडमिन तथा संदेश प्रसारित करने वाले के विरूद्ध यह दण्डात्मक कार्यवाही होगी। आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत कार्यवाही की जायेगी।

फेसबुक संचालन करने वाले नागरिक तथा वॉट्सअप ग्रुप एडमिन अपने ग्रुप में धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाले संदेश के लिए जिम्मेदार होंगे। अतः ग्रुप एडमिन से कहा गया है कि वे स्वयं ऐसा कोई विवादास्पद संदेश न तो खुद प्रसारित करे और ना ही अपने ग्रुप के सदस्यों को ऐसा करने दें। यदि वॉट्सअप ग्रुप में कोई आपत्तिजनक संदेश ग्रुप के किसी भी सदस्य द्वारा प्रसारित किया जाता है तो एडमिन की जिम्मेदारी होगी कि वह इसके संबंध में निकटतम पुलिस थाने को सूचित करे। ऐसा न करने पर ग्रुप एडमिन घटना के लिए जिम्मेदार माना जायेगा। सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे वॉट्सअप अथवा फेसबुक पर किसी धर्म सम्प्रदाय के संबंध में आपत्तिजनक संदेश या चित्र फारवर्ड न करे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
====

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
डॉ. पिंकी राठौर को पिछड़ावर्ग महापंचायत महिला प्रकोष्ठ में प्रदेश संगठन मंत्री की जिम्मेदारी
August 24, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर से भंडारिया तक 80 KM की डाक कावड़, सवा 4 घंटे में पूरी हुई पावन यात्रा
August 24, 2026
खंडवा
खंडवा : भाजपा के हिन्दू नेता नें उठाया गलत कदम. पुलिस जाँच में जुटी
August 24, 2026
खंडवा
खंडवा कोतवाली पुलिस नें तीन वारंटीयों को किया गिरफ्तार
August 24, 2026
खंडवा
खंडवा: एसएन कॉलेज में BA परीक्षा के दौरान छात्र की अचानक बिगड़ी तबीयत, प्राचार्य-प्रोफेसरों ने पहुंचाया अस्पताल
August 24, 2026
खंडवा
खंडवा: खेत से 65 फीट केबल चोरी, सिंचाई के लिए पहुंचे किसान के उड़े होश,देखिये पूरी घटना..
August 24, 2026
खंडवा
खंडवा: ओंकारेश्वर से भकराडा पहुंची डाक कांवड़ यात्रा, मुस्लिम युवाओं ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
August 24, 2026
खंडवा
खंडवा : त्योहारों पर तैयारी को लेकर क्या बोली डीआईजी मैडम सीमाला प्रसाद
August 24, 2026
खंडवा
डीआईजी सिमाला प्रसाद त्योहार से ठीक पहले निरीक्षण करने पहुंची खंडवा
August 24, 2026
खंडवा
खंडवा : होटल में महिला एवं बच्चों की पिटाई के बाद गलत काम की कहानी आपके कर देगी रोंगटे खड़े
August 24, 2026