लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

ACACU – खंडवा जिले की क्राइम डायरी… हर छोटे -बड़े अपराध की जानकारी.. देखें ऐसे 8 अपराध जो खंडवा जिले में पिछले 24 घंटे,रहे चर्चा का विषय…

केस 1- पत्नी ने ससुराल पक्ष पर कराया दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज…

महिला थाना …एक पीड़ित महिला ने महिला थाने में लोकेंद्र पिता जगदीश जाती कहार, एवं सुनीता पति जगदीश कहार..दोनों निवासी सुभाष चौक,मऊ गांव,थाना किशनगंज इंदौर देहात, के रहने वाले हैँ. दहेज की मांग को लेकर अपराध दर्ज कराया है और बार-बार जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाने की धाराओं में भी अपराध दर्ज कराया है.

केस 2… दोस्ती के दौरान खींचे गए फोटो से ब्लैकमेल कर परेशान करने के मामले में लड़की ने दर्ज कराया अपराध…

मोघट थाना..

मोघट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक मोहल्ले की रहने वाली 31 साल की महिला ने बख्तावर उर्फ बाबर पिता मोहम्मद अशफाक निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नागचून रोड के विरुद्ध BNS की धारा 78,351/ 2 धाराओं में अपराध दर्ज कराया है.आरोपी फरियादी को,उससे बातचीत करने के लिए उसके मोबाइल फोन से परेशान करता रहा. फरियादी के मना करने पर भी आरोपी से रिलेशनशिप के दौरान साथ में खींचे गए फरियादी के फोटो को,लोगों को दिखाकर बदनाम कर,उसकी सगाई तुड़वाने का बोलकर,बातचीत करने के लिए फोन फरियादी के मना करने पर भी उसे करता रहा,उसे लगातार परेशान करता रहा. इस तरह की शिकायत उसने दर्ज कराई है व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी.मोघट थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर अपराध दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया है. जल्द उसे गिरफ्तार करेंगे.

केस 3– नदी किनारे जुआ खेल रहे लोगों को पुलिस ने पकड़ा…

छेगांव माखन थाना…

छेगांव माखन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि टाकली मोरी नदी किनारे,शमशान के पास,कुछ लोग दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं.थाने की टीम ने दबिश देकर जिन लोगों क़ो पकड़ा उनमें ओमप्रकाश पिता शंकर लाल निवासी ग्राम टाकली मोरी,रितेश पिता बलिराम धोपे निवासी छेगांव माखन,कृष्ण पिता गोपीचंद तंवर निवासी टाकली मोरी, मनीष पिता कैलाश राठौड़ निवासी ग्राम छेगांव देवी.. क़ो पकड़ा. पकड़े गए लोगों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते और ₹4000 नकद विधिवद पांच के समक्ष जप्त कर 13 जुआ के तहत अपराध दर्ज किया गया.

भैंस चोरी होने पर दर्ज हुआ अपराध…

केस 4.. जावर थाना..

संजय पिता ध्यान निवासी जावर ने भैंस चोरी की शिकायत दर्ज कराई है उसने पुलिस को बताया कि उसे संदेह है कि उसकी भैंस को प्रवीण उर्फ छोटू निवासी जावर ले गया है. जावर थाने की टीम ने फरियादी की शिकायत पर संबंधित धारा में अपराध दर्ज कर भैंस की तलाश शुरू कर दी है. गौरतलब है कि, किसी भी अच्छी भैंस की आज की डेट में कीमत लगभग ₹100000 है. किसी भी व्यक्ति के लिए पशुधन भी बहुत महत्वपूर्ण होता है इसलिए पुलिस इस तरह के मामलों को भी गंभीरता से लेते हुए अपराध दर्ज करने लगी है.

बाइयों (महिलाओं ) के एक दूसरे के साथ सेल्फी खींचने पर दो परिवार में हुआ झगड़ा, FIR….

केस 5- मांधाता…

मांधाता थाने की टीम ने अजय गोस्वामी पिता गबरू निवासी कॉमन खेड़ा और गबरू गोस्वामी निवासी कामन खेड़ा पर अपराध दर्ज किया है. दरअसल इन दोनों के बीच में झगड़ा फोटो खींचने की बात को लेकर हुआ. जैसा कि FIR में लिखवाया गया है कि फरियादी की पत्नी ने आरोपी की पत्नी के साथ फोटो खींच ली थी,फोटो खींचने की बात पर से आरोपियों ने फरियादी के साथ गाली-गलौज की और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी. पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया गया है.

तितली पकड़ने की बात को लेकर दो परिवारों के बीच में हो गया भयंकर झगड़ा….

केस 6..धनगांव…

धनगांव थाने की टीम ने श्री राम पिता गजरू निवासी ग्राम बिहारीपुरा खुर्द एवं अशोक पिता श्री राम यादव निवासी बिहारी पुरा की शिकायत पर मुकेश पिता कालू मोहित पिता अशोक सामान पिता उमेश और राहुल पिता गोविंद सभी निवासी बिहारीपुरा खुर्दपर अपराध दर्ज किया है.दरअसल पुलिस को लिखित में फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई कि श्री राम और उसके लड़के अशोक के साथ घर के सामने तितली खेलने की बात को लेकर आरोपियों ने खूब मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी. धनगांव थाना प्रभारी विजय वर्मा ने बताया कि फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया गया है.वही इस मामले में मुकेश पिता कालू एवं मोहित दोनों निवासी ग्राम बिहारीपुरा खुर्द की शिकायत पर श्रीराम पिता गजरू और राजू जाधम पर मारपीट का अपराध दर्ज किया है.इस मामले में फरियादी का कहना है कि सभी ने घर के ओटले पर पत्ते खेलने की बात पर से झगड़ा किया और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी.कुल मिलाकर दोनों पक्षों के विरुद्ध एक दूसरे की शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया है. अक्सर लोग छोटी-छोटी बातों पर विवाद करते हैं,झगड़ा कर मारपीट कर लेते हैं. मामला थाने तक पहुंचता है. FIR के बाद सालों साल दोनों पक्ष परेशान होते रहते हैं. बेहतर है कि अगर झगड़ा हो भी जाए तो आपस में बैठकर सुलह कर लेवें,इस तरह के कानूनी झंझट से बचें.

घर में घुसकर महिला के साथ जबरदस्ती बनाए शारीरिक संबंध अपराध हुआ दर्ज…

केस 7– हरसूद…

हरसूद थाने की टीम ने राजू पिता देवचंद ढाकसे निवासी ग्राम रजूर, पर रेप सहित अन्य धारों के तहत अपराध दर्ज किया है.दरअसल आपको बता दें कि पीड़ित महिला ने हरसूद थाना प्रभारी अमित कोरी को बताया कि आरोपी राजू ने उसके घर में जबरदस्ती घुसकर उसके साथ गंदा काम किया, पीडि़त फरियादी की शिकायत पर थाना प्रभारी ने तत्काल संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही है.

  दिनदहाड़े लाखों रुपए की चोरी…

केस 8.. खालवा…

खालवा थाना प्रभारी राजकुमार राठौर को नारायण पिता रामबाबू सेन निवासी ग्राम मलगांव ने शिकायत दर्ज कराई कि जब वह और उनकी पत्नी अपने घर से बाहर गए हुए थे, इस दौरान अज्ञात बदमाश उनके घर में घुसा और उनके घर से 130000 रुपए नकदी चुरा कर ले गया.जिस समय घटना हुई वह अपनी दुकान पर गए हुए थे और उनकी पत्नी भी खेत पर मजदूरी करने गई हुई थी.आसपास के भी ज्यादातर लोग खेतों में काम करने गए हुए थे.इसी बात का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाश ने उनके घर पर चोरी की वारदात की है. घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी खालवा राजकुमार राठौर मौके पर पहुंचे एवं जांच कर, अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध दर्ज किया.जल्द चोर को गिरफ्तार करने की बात उन्होंने कही है.

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा-खालवा रोड पर लिफ्ट इरिगेशन का काम बना परेशानी, सड़क हुई क्षतिग्रस्त
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा के गुड़ी गांव की सड़क बनी तालाब, स्कूल जाने वाले बच्चे परेशान
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा: मॉडिफाइड साइलेंसर पड़ा भारी! पुलिस ने जब्त कर किया नष्ट
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा :आज की रैली में आदिवासियों के टारगेट पर रहा वन कर्मचारी.. जमकर किया टारगेट
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा में वन अतिक्रमण पर घमासान, समर्थन रैली को बताया गया फर्जी!
July 13, 2026
खंडवा
खण्डवा : कलेक्टर को ज्ञापन देने की मांग पर अड़े रहे आदिवासी, 6 घंटे बाद एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा: दादाजी धूनीवाले मेले की तैयारियों का विधायक कंचन तनवे ने लिया जायजा
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा: आदिवासी रैली के चलते शहर थमा, इंदिरा चौक पर जाम और हंगामा
July 13, 2026
खंडवा
खालवा में दर्दनाक घटना! 16 वर्षीय गर्भवती किशोरी और अजन्मे बच्चे की मौत
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा: कोरे कागज़ पर हस्ताक्षर कराने का आरोप, ग्रामीणों ने जनपद पंचायत में किया हंगामा
July 13, 2026