लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

मध्य प्रदेश में दिसंबर तक 1 लाख पदों पर भर्ती के लिए शुरू होगी प्रक्रिया, मुख्यमंत्री ने विभागों को योजना बनाने के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश में दिसंबर माह तक 1 लाख पदों पर सरकारी नौकरी के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 1 लाख पदों में से सबसे ज्यादा पद स्वास्थ्य विभाग में है। इस विभाग में कुल 46 हजार पदों पर भर्ती की जानी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने रोजगार सृजन वाले विभागों को आगामी चार वर्ष के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए हैं।

  • एमपी में दिसंबर तक 1 लाख पदों पर नौकरी का एलान।
  • स्वास्थ्य विभाग में 46 हजार पदों पर निकलेगी भर्ती।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के विभिन्न विभागों में अगले कुछ समय में लाखों पदों पर सरकारी नौकरी निकाली जानी है। रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर माह तक राज्य में एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसमें सर्वाधिक 46 हजार पर स्वास्थ्य विभाग के हैं। इसके अलावा कैबिनेट में आज महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग के लिए 20000 पदों के सृजन की अनुमति दे दी गई है। इसमें 12000 से अधिक सहायिका और 467 सुपरवाइजर के पद भी शामिल हैं। राज्य के मुख्यमंत्री ने कैबिनेट से पहले रोजगार सृजन वाले विभागों को आगामी चार वर्ष के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।

जानिए किस राज्य में एसआई, सूबेदार सहित अन्य पदों पर हो रही भर्ती

छत्तीसगढ़ में सूबेदार, एसआई, प्लाटून कमांडर पदों पर भर्ती निकाली गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार सूबेदार 19 पदों, उप निरीक्षक के 278 पदों, उप निरीक्षक (विशेष शाखा) के 11 पदों, प्लाटून कमांडर के 14 पदों, उप निरीक्षक (अंगुल चिन्ह) के 4 पदों उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज) के 1 पद, उप निरीक्षक (कंप्यूटर) के 5 पद पदों और उप निरीक्षक (साइबर क्राइम) के 9 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी 21 नवंबर 2024 रात्रि 11:59 बजे तक आवेदन कर पायेंगे।

10वीं से लेकर ग्रेजुएट अभ्यर्थियों के पास यहां सरकारी नौकरी पाने का मौका

गार्डेन रीच शिपबिल्डर्स एन्ड इंजीनियर्स लिमिटेड में ट्रेड अप्रेंटिस, स्नातक अप्रेंटिस, टेक्नीशियन अप्रेंटिस एवं एचआर ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 अक्टूबर से शुरू कर दी गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 17 नवंबर 2024 तक जारी रहेगी। इस भर्ती में माध्यम से कुल 230 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से ट्रेड अप्रेंटिस (पूर्व आईटीआई) के लिए 90 पद, ट्रेड अप्रेंटिस (फ्रेशर) के लिए 40 पद, स्नातक अप्रेंटिस के लिए 40 एवं टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए 60 पद आरक्षित हैं। योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

 

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

मध्य प्रदेश
MP बोर्ड का बड़ा बदलाव: अब पास और फेल दोनों छात्र दे सकेंगे ‘द्वितीय परीक्षा’, जानें पूरी डिटेल
April 9, 2026
मध्य प्रदेश
MP Weather Alert: 9 से 11 अप्रैल तक बदलेगा मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
April 9, 2026
मध्य प्रदेश
दतिया सीट पर सियासी हलचल तेज: क्या Narottam Mishra करेंगे दमदार वापसी?
April 9, 2026
मध्य प्रदेश
MP में गैस कनेक्शन को लेकर बड़ा फैसला: PNG उपलब्ध होने पर LPG बंद करने की तैयारी
April 9, 2026
मध्य प्रदेश
लाडली बहना योजना: 1500 रुपये की अगली किस्त कब आएगी? तारीख को लेकर बना सस्पेंस
April 9, 2026
मध्य प्रदेश
MP को बड़ी सौगात: ग्वालियर-आगरा के बीच बनेगा 88 KM का एक्सप्रेसवे, सफर होगा और भी तेज
April 9, 2026
मध्य प्रदेश
MP में ग्रामीण पर्यटन का कमाल: 346 होम-स्टे से ₹6.76 करोड़ की कमाई, गांवों में बढ़ी समृद्धि
April 5, 2026
मध्य प्रदेश
MP News: जबलपुर में कलेक्टर का बड़ा एक्शन, 1 हफ्ते में जांच पूरी, CMHO सस्पेंड, 93 लाख के घोटाले का खुलासा
April 4, 2026
मध्य प्रदेश
MP News: मंत्रिमंडलीय समिति का बड़ा फैसला, अब निगम-मंडल चलाएंगे शराब दुकानें
April 4, 2026
मध्य प्रदेश
धूप के बाद ‘बर्फबारी’ जैसा मंजर: ग्वालियर में अचानक ओलावृष्टि से मचा हड़कंप
April 4, 2026